फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Electricity supply remained closed for seven hours, machines were changed in UPSIDC

Firozabad News: सात घंटे बंद रही विद्युत सप्लाई, यूपीएसआईडीसी में बदली गईं मशीनें

Mon, 09 Oct 2023 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 09 Oct 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply remained closed for seven hours, machines were changed in UPSIDC
फिरोजाबाद। यूपीएसआईडीसी बिजली घर पर रविवार को वैक्यूम सर्किट मशीन लगाने का कार्य किया गया। इस कारण एक दर्जन गांवों की 7 घंटे विद्युत सप्लाई बंद रही। वहीं, शहर में रामलीला मार्ग पर विद्युत विभाग ने मेंटीनेंस कार्य कराया। नीचे झूल रहे तारों को ऊपर कराया। जर्जर केबलों को बदलवाने का कार्य किया गया। यूपीएसआईडीसी बिजली घर पर काफी पुरानी मशीनें लगे थीं। इसमें लोड बढ़ने पर फॉल्ट हो जाता था। जेई के पत्राचार के बाद शासन ने नई मशीनों को भेज दिया था। रविवार को बिजली घर पर नई अत्याधुनिक मशीनों को लगाने का कार्य किया। इस कारण नगला पान सहाय, मुईद्दीनपुर, चनौरा सहित एक दर्जन गांवों में सुबह सात से दोपहर दो बजे से विद्युत सप्लाई बंद रही। जेई कयामुद्दीन ने बताया कि पुरानी मशीनें यूपीएसआईडीसी पर लगी थीं। शासन से नई मशीनों को भेजा। अब बार-बार ट्रिपिंग की समस्या काफी हद तक दूर रहेगी।
विज्ञापन

इधर, दुर्गानगर फीडर पर जेई गणेश कुमार के नेतृत्व में कोटला मार्ग पर अनुरक्षण कार्य किया। जिस मार्ग पर राम बरात निकलेगी, उस मार्ग के जर्जर विद्युत तारों को बदला गया। ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत की गई। जहां तार नीचे लटके थे, उन तारों को ऊंचा किया, जिससे भगवान राम के डोले में किसी प्रकार की दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed