{"_id":"67d5cc8c123f1eb1ba06c275","slug":"electricity-supply-disrupted-in-labor-colony-after-rain-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-144416-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बारिश के बाद लेबर कॉलोनी में बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बारिश के बाद लेबर कॉलोनी में बिजली आपूर्ति ठप
Sun, 16 Mar 2025 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। होली के दिन मध्य रात्रि हुई बारिश से लेबर कॉलोनी से पोषित घंटाघर फीडर पर अर्थ फॉल्ट के कारण विद्युत सप्लाई ठप हो गई। त्योहार से पूर्व सप्लाई बंद होने से लोग चिंतित हो गए। मगर, विद्युत विभाग ने रात्रि में ही पेट्रोलिंग कर सप्लाई को सुचारू कर दिया। लोगों ने राहत की सांस ली।
बृहस्पतिवार को देर रात्रि झमाझम बारिश हुई थी। बारिश थमने के बाद लेबर कॉलोनी की विद्युत सप्लाई सुचारू नहीं हुई। इस कारण उपभोक्ता परेशान हुए। रात्रि में ही विद्युत विभाग की टीम ने पेट्रोलिंग की। इसके बाद फॉल्ट को दूर किया। तब जाकर विद्युत सप्लाई सुचारू हुई। एक्सईएन कालीचरन ने बताया कि विद्युत सप्लाई को कुछ देर में ही सुचारू करा दिया था।