फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Electricity remained shut for 18 hours due to breaker burst in Asafabad power house.

Firozabad News: आसफाबाद बिजली घर में ब्रेकर फटने से 18 घंटे बंद रही बिजली

Thu, 12 Sep 2024 01:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 12 Sep 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Electricity remained shut for 18 hours due to breaker burst in Asafabad power house.
फिरोजाबाद। बारिश ने बुधवार को शहर से लेकर देहात में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त कर दी। 220 बिजलीघर आसफाबाद ब्रेकर फटने से शहर के सभी 11 और देहात क्षेत्र के 6 बिजलीघरों की सप्लाई बंद हो गई। इधर, देहात क्षेत्र में बारिश की वजह से 35 खंभे टूट गए। लगातार बारिश ने मरम्मत कार्य में बाधा डाली। 18 घंटे के बाद भी बिजली सप्लाई पूरी तरह सुचारू नहीं हो सकी। बुधवार को सुबह करीब एक बजे से बारिश होना शुरू हो गई थी। इसी के साथ एसएन बिजली घर सहित अन्य फीडरों की विद्युत सप्लाई को बंद कर दिया गया। लगातार तेज बारिश होने के कारण सुबह चार बजे 220 आसफाबाद बिजली घर पर तेज धमाके के साथ फॉल्ट हुआ। इससे ब्रेकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। शहर के सभी एसएन बिजली घर, आसफाबाद, गांधी पार्क, रसूलपुर, रामनगर सहित 11 बिजली घरों की सप्लाई ठप हो गई। वहीं, देहात क्षेत्रों के मटसेना, दबरई सहित छह बिजली घर बंद हो गए। रैपुरा सहित अन्य क्षेत्रों में भी रात तक बिजली सप्लाई सुचारू नहीं हो सकी। लोग बिजली न आने से पानी को तरस गए। इन्वर्टर भी बंद होने से लोगों को परेशानी हुई। 18 घंटे बाद भी बिजली सप्लाई को पूरी तरह सुचारू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन



मोबाइल भी हुए बंद
लंबे समय तक बिजली न आने से लोगों के मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गए। विद्युत विभाग के कार्यालयों में भी अंधेरा छाया रहा। बिजली न आने के कारण जिला मुख्यालय सहित प्राइवेट कार्यालय और दुकानों पर कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन


यार्ड में भर गया पानी
लगातार तेज बारिश से यार्ड में भी पानी भर गया। यूपीएसआईडीसी, मटसेना, नगला सोंठ सहित अन्य फीडरों में पानी आ गया। यार्ड से पानी को किसी तरह निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



-220 बिजली घर के यार्ड में ब्रेकर में फॉल्ट हो गया था। इस कारण पूरे शहर के 11 और देहात के छह बिजली घर बंद रहे। एक-एक करके सभी फीडरों को चालू कराया जा रहा है।

कालीचरन, एक्सईएन शहरी


-करीब 35 विद्युत खंभे टूटने की सूचना हमें प्राप्त हुई हैं। वहीं, 220 बिजली घर में ब्रेकर डेमेज होने से सप्लाई बाधित रही। मटसेना फीडर अभी भी ब्रेकडाउन में चल रहा है।
गौरव कुमार, एक्सईएन ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed