फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Electricity Corporation officials and employees accused of misbehaving with a woman, robbing her

Firozabad News: पूरे साल की कॉमर्स की पढ़ाई, प्रवेशपत्र में कला देखकर छात्र परेशान

Sat, 14 Feb 2026 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 14 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation officials and employees accused of misbehaving with a woman, robbing her
, तिलक कॉलेज में प्रवेश पत्र लेने पहुंचे छात्र। संवाद। - फोटो : , तिलक कॉलेज में प्रवेश पत्र लेने पहुंचे छात्र। संवाद।
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। कॉलेजों में प्रवेश पत्र कॉलेजों में वितरित किए जा रहे हैं, लेकिन कुछ छात्रों को गलत विषय लिखकर भेजे जाने से परेशानी हो रही है। तिलक इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के आठ छात्रों के प्रवेश पत्र पर कला लिखा आ गया है। जबकि उन छात्रों ने कॉमर्स विषय की पढ़ाई की थी। इसी तरह जिले के चार अन्य कॉलेजों से भी डीआईओएस कार्यालय में शिकायतें मिली हैं।
विज्ञापन

कॉलेजों में शुक्रवार को छात्र-छात्राएं प्रवेश पत्र लेने पहुंचे। इधर, कॉलेजों में बोर्ड परीक्षा के लिए सीट प्लान तैयार किया जाता रहा। किस कमरे में किस शिक्षक की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में इस बार 106 केंद्रों पर 70,845 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में 36,622 और इंटरमीडिएट में 34,223 विद्यार्थी शामिल हैं। हाईस्कूल में 20,031 बालक, 16,589 बालिका और 2 ट्रांसजेंडर विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इंटरमीडिएट में 18,924 बालक और 15,299 बालिकाओं ने नामांकन कराया है। परीक्षा संचालन के लिए लगभग 3,200 शिक्षक ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा बढ़ाई गई, प्रश्न पत्र केंद्रों पर पहुंच गए
परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र समय से पहुंच गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के जरिए 24 घंटे निगरानी की जा रही है।




- प्रवेश पत्र में विषय बदलने की शिकायतें मिली हैं और सभी मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जा रहा है। छात्रों को निर्देश दिया गया है कि यदि प्रवेश पत्र में त्रुटि हो तो तुरंत अपने कॉलेज प्रशासन से संपर्क करें। प्रवेश पत्र में विषय सही किए जाएंगे ताकि परीक्षा में किसी तरह की परेशानी न हो।

धीरेंद्र यादव, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed