{"_id":"685ac041c685aac7420a0503","slug":"electricity-connections-of-defaulters-are-being-cut-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बिजली बिल नहीं देने वालों की बढ़ेगी मुश्किल...विभाग ने शुरू किया अभियान, 31 बकायेदारों के कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बिजली बिल नहीं देने वालों की बढ़ेगी मुश्किल...विभाग ने शुरू किया अभियान, 31 बकायेदारों के कनेक्शन काटे
Tue, 24 Jun 2025 08:42 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 24 Jun 2025 08:42 PM IST
सार
लंबे समय से कई उपभोक्ता लगातार बिजली का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन बिल नहीं भर रहे। ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ विभाग अब सख्त कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
कनेक्शन काटता विद्युतकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद में बिजली विभाग ने बकायेदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को मुईद्दीनपुर, टापा खुर्द और नगला पान सहाय गांवों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यूपीएसआईडीसी बिजलीघर के अधीन संचालित इस अभियान में उन उपभोक्ताओं को चिन्हित किया गया, जिन्होंने लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं किया था।
अभियान के दौरान विभागीय टीम ने घर-घर जाकर बकाया बिलों की जानकारी दी और तत्काल भुगतान करने को कहा। चेतावनी के बावजूद जिन उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किया, उनके कनेक्शन काट दिए गए। कुल मिलाकर 31 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए।
इस अभियान का नेतृत्व कर रहे अवर अभियंता कयामुद्दीन ने बताया कि लंबे समय से कई उपभोक्ता लगातार बिजली का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन बिल नहीं भर रहे। ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ विभाग अब सख्त कार्रवाई कर रहा है। आगे भी इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे। सभी उपभोक्ताओं से अपील है कि समय पर बिल जमा करें, अन्यथा कार्रवाई तय है।