फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   electric problem power supply intrupted

Firozabad News: आठ घंटे कटी बिजली, नई बस्ती, करबला के लोग सड़क पर उतरे

Thu, 21 Sep 2023 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
electric problem power supply intrupted
फिरोजाबाद। स्टेशन रोड पर स्मार्ट सिटी के तहत निर्माण कार्य किया जा रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर जेसीबी मशीन से गड्ढे खोदने का कार्य करने के दौरान अंडरग्राउंड बिजली केबिल क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण नई बस्ती, सुरजीत अपार्टमेंट और गुंजन अपार्टमेंट, करबला के दो हजार से ज्यादा घरों की बिजली सप्लाई गुल हो गई। रात नौ बजे तक विद्युत सप्लाई सुचारू न होने के कारण लोग परेशान होकर सड़क पर उतर आए। सूचना पर दक्षिण थाना पुलिस आ गई। करबला की पुलिया पर करीब आधा घंटे तक जाम रखा। इस दौरान स्टेशन रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।स्मार्ट सिटी के तहत किए जा रहे कार्य में जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे केबिल कट गई। इस दौरान गुंजन अपार्टमेंट, सुरजीत अपार्टमेंट, नई बस्ती सहित अन्य मोहल्लों में बिजली संकट बना रहा। लोगों के घरों के इन्वर्टर भी बैठ गए। जब रात्रि आठ बजे तक बिजली सप्लाई नहीं आए। उमस भरी गर्मी से परेशान उपभोक्त सड़कों पर उतर आए। लोगों ने करबला की पुलिया पर जाम लगा दिया। कुछ ही देर में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि एक मरीज लेकर जा रही एक एंबुलेंस को आक्रोशित जनता ने रास्ता दिया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि स्मार्ट रोड बनाने का कार्य किया जा रहा है, उसमें किसी प्रकार की प्लानिंग नहीं की गई है। जाम की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम को खुलवा दिया। जेई देवेंद्र कुमार ने बताया कि अंडरग्राउंड केबिल को बदलने में ज्यादा समय लगता है। इसलिए समय से बिजली सुचारू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed