फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Electric pole fell due to collision of dumper in Himmatpur, wire broke

Firozabad News: हिम्मतपुर में डंफर की टक्कर से बिजली का खंभा गिरा, तार टूटे

Tue, 16 May 2023 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 16 May 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Electric pole fell due to collision of dumper in Himmatpur, wire broke
हिम्मतपुर में डंफर की टक्कर से बिजली का खंभा गिरा, तार टूटे
विज्ञापन

कई गांवों की बिजली गायब, जाम लगने से हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर में गिट्टी से भरे डंफर ने विद्युत पोल में टक्कर मार दी। हादसे में पोल टूट गया तथा विद्युत पोल पर लगे तार टूटकर सड़क पर जा गिर। विद्युत पोल व तार टूटने से ग्रामीण भयभीत हो गए तथा मार्ग पर जाम के हालात हो गए।
घटना मंगलवार शाम छह बजे करीब की है। गिट्टी से भरा एक डंफर आलमपुर के लिए जा रहा था। डंफर हिम्मतपुर गांव से पूर्व पहुंचा तभी चालक अचानक डंफर नियंत्रण खो बैठा। इसके चलते डंफर सड़क किनारे स्थित विद्युत खंबे से जा टकराया। डंफर की टक्कर से विद्युत खंबा टूट गया तथा हाईटेंशन के तार सड़क पर जा गिरे। विद्युत प्रभावित तारों के टूटने से चिंगारी से ग्रामीण व आते जाते राहगीर भयभीत हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल विद्युत सप्लाई को काट दिया गया। घटना होने पर मार्ग पर जाम के हालात पैदा हो गए। इसके साथ हिम्मतपुर सहित कई गांवों की विद्युत गुल हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत अधिकारियों से टूटे विद्युत पोल को ठीक कराने की मांग की। विद्युत एसडीओ कायम सिंह निगम का कहना है कि टूटे विद्युत खंबे से आगे के तारों को काटकर अलग कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed