{"_id":"63c42b80faf26b14df7d1421","slug":"elderly-died-during-treatment-relatives-created-ruckus-firozabad-news-agr560421027-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: उपचार के दौरान वृद्घ की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: उपचार के दौरान वृद्घ की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उपचार के दौरान शनिवार देर रात वृद्ध की मौत हो गई। परिजन ने स्टाफ और चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिजन को समझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।
खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला घनश्याम निवासी रामगोपाल (72) की शनिवार को तबीयत खराब हो गई थी। रामगोपाल को उसका बेटा अशोक उपचार को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आया था। यहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सक द्वारा एमआईसीयू में भर्ती कर लिया गया। रात करीब 12 बजे अशोक सोकर जागा तो उसका पिता रामगोपाल अस्पताल के बैड पर मृत अवस्था में पड़ा था। उनके मुंह में ऑक्सीजन लगी थी। पिता को मृत देख पीड़ित परिजनों में आक्रोश फैल गया।
उन्होंने हंगामा करने के साथ ही चिकित्सक और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाना शुरू कर दिया। अस्पताल में हंगामा होने पर वार्ड में भर्ती मरीज और तीमारदारों में दहशत का माहौल कायम हो गया। इस बीच स्टाफ की सूचना पर उत्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जानकारी करने के साथ ही आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही ले गए। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि वृद्ध की मौत पर परिजन में आक्रोश था। उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया था। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर ले गए थे।