फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Eid ul-Adha: pray for tranquility with grace of the sacrifice

ईद उल अजहा : अमन चैन की दुआ के साथ दी कुर्बानी

Tue, 13 Sep 2016 11:19 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Tue, 13 Sep 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Eid ul-Adha: pray for tranquility with grace of the sacrifice
ईद उल अजहा : अमन चैन की दुआ के साथ दी कुर्बानी - फोटो : Amar Ujala
ईद उल अजहा : अमन चैन की दुआ के साथ दी कुर्बानी
विज्ञापन


मोहब्बत का पैगाम देता है इस्लाम, दहशतगर्दी से जोड़ने की साजिशें

ईद उल अजहा का पर्व सौहार्द के साथ मनाया गया। ईदगाह के ही साथ शहर की प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा करके ही मुल्क में अमनचैन की दुआ की। एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी।
सुबह सात बजे से ईदगाह स्थल पर नमाजियों के आने का सिलसिला शुरू हुआ और नमाज शुरू होने तक चलता रहा। सुरक्षा व्यवस्था की कमान पुलिस और हनीफ एवं जहीर के नेतृत्व में खाकसार संभाले हुए थे। ईदगाह पर तकरीर में मोहम्मद सफी कासमी ने कहा इस्लाम कभी दहशतगर्दी के पक्ष में नहीं रहा। हमेशा अमन, भाईचारे की सीख दी। प्रशासन के कैंप में डीएम राजेश प्रकाश, एसएसपी अशोक कुमार, नगर आयुक्त रामौतार रमन, एडीएम उदय सिंह, एसपी सिटी संजीव वाजपेयी, नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव, सीओ सिटी ओमकार सिंह यादव, एसडीएम सदर रवींद्र कुमार मांदड़, भाजपा नेता श्याम सिंह यादव, हरिओम वर्मा के अलावा पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे। सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद में तकरीर करते हुए शहर मुफ्ती अब्दुल अलीम ईसा ने कहा कि हमें एक दूसरे के प्रति भाईचारा, अच्छा व्यवहार करना चाहिए। नमाज हाफिज मोहम्मद शम्शी ने अता कराई। कटरा पठानान स्थित शाही मस्जिद में नमाज हाफिज मोहम्मद आरिफ ने अदा की। नमाज के पश्चात घरों में कुर्बानी की गई। ईदगाह कमेटी सचिव इसरार अहमद ने चाक चौबंद व्यवस्था करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


गणेश पंडाल पर मुस्तैद रहा फोर्स
सदर बाजार में घंटाघर चौराहे के समीप स्थित गणेश पंडाल के समीप एक उप निरीक्षक के साथ पुलिस के जवान तैनात किए थे।  

कौमी एकता की मिसाल बने ईद मिलन कैंप

ईद-उल अजहा के मौके पर ईदगाह के बाहर कौमी एकता की मिसाल दिखी। राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने कैंप लगाकर एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
समाजवादी पार्टी की ओर से लगाए गए कैंप में सपा जिलाध्यक्ष अमोल यादव, राजनरायन गुप्ता मुन्ना, महानगर अध्यक्ष हाशिम मंसूरी, गुलाम साबिर, पूर्व महानगर अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां, शाहिद अंसारी, पूर्व चेयरमैन राकेश दिवाकर आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। बसपा के कैंप में जोन कोआर्डिनेटर हेमंत प्रताप सिंह, डा. ज्ञान सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी सालिग सिंह, अनिल भटिया, खालिद नसीर आदि रहे। भाजपा के कैंप में नगर विधायक मनीष असीजा, महानगर अध्यक्ष अनिल भारद्वाज, प्रमोद राजपूत, सत्यवीर गुप्ता, केडी जाटव एवं किशोर अग्रवाल बंटी शामिल थे। कांग्रेस के कैंप में जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी, पूर्व विधायक गुलाम नवी एडवोकेट, हाजी नसीर अहमद, जावेद अहमद, सतीशचंद्र अग्रवाल नेताजी, विद्याराम राजौरिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के रज्जोदेवी, भूरी सिंह यादव और पदाधिकारी, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष महेश पूरन व महामंत्री अमित गुप्ता, अर्न्तराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संगठन के आगरा के मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता, पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद वसीमउद्दीन अंसारी एडवोकेट, मोहम्मद इमरान, मो. आसिफ, तथा अंजुमन इत्तेहादुल अकवाम के नसरुल्ला खां, जहीर खान, अजीजुर रहमान आदि ने मुबारकबाद दी।

परंपरागत तरीके से मनाया त्योहार

नगर में ईद का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। सुबह 8.30 बजे मोहम्मदमाह स्थित ईदगाह पर नमाज अदा की गई। इसके बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के शिविर में लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
प्रशासन ने शांतिपूर्ण ढंग से ईद की नवाज अदा करने के लिए सारी व्यवस्थायें कर रखीं थी। एसपी ग्रामीण अमर सिंह, सीओ श्यामकांत, एसडीएम एसपी सिंह, तहसीलदार रामनरायन वर्मा व एसओ प्रवेश कुमार दल ईदगाह के निकट डटे रहे। सुबह नौ बजे के बाद नमाज अदा करने के उपरांत तहसील तिराहे पर लगाये गए विभिन्न राजनैतिक दलों के शिविरों में एक दूसरे से मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई। सपा के कैंप में विधायक ओमप्रकाश वर्मा, एमएलसी डा. असीम यादव, दुग्ध संघ के अध्यक्ष रामसेवक यादव, नगर पालिका के कैंप में पालिकाध्यक्ष रामप्रकाश यादव मौजूद थे।

बकरीद पर मांगी अमन-चैन की दुआ

जसराना के ईदगाह परिसर के साथ जामा मस्जिद एवं पोतपुरी की मस्जिद में सैकड़ों लोगों ने ईद नमाज अदा की। बड़ों के साथ बच्चों ने भी ईद की मुबारकबाद दी। जसराना विधायक रामवीर सिंह यादव ने जसराना के साथ मुस्तफाबाद, फरिहा, पाढ़म, एका पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह पर तहसीलदार पंकज वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र नगर, सयुस जिलाध्यक्ष अंशुल विक्रम सिंह, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मसिंह यादव, शिवराज सिंह यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष सलीम राईन, सपा नगर अध्यक्ष जमालुद्दीन कुरैशी, व्यापारी नेता सुरेश गुप्ता, केपी सिंह, विनय दिवाकर, नसीम राईन, हनीफ  अहमद आदि रहे। खंगरई में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। इस दौरान मुख्य रूप से नेकसे अली, गुलाब खां, अलाउद्दीन, मुनीम खां, पंजाबी खां, सलीम खां आदि शामिल थे।


ग्रामीण अंचल में मना ईद उल अजहा का त्योहार

कसबा फरिहा में ईद उल अजहा के मौके पर ईदगाह में नमाज अदा की गई। कसबा खैरगढ़ पर नयाबांस, जखारा, जरौली आदि ग्रामों के मुस्लिम भाइयों ने हाथवंत ईदगाह पर नमाज अदा की। गले मिलकर ईद की मुबारकवाद और कुर्बानी की। ईदगाह पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। नारखी क्षेत्र में नारखी ताल्लुका स्थित ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। राजपुर के साथ ही अन्य गांवों में ईद की नमाज के साथ ही गले मिलकर शुभकामनाएं दीं। कसबा मक्खनपुर स्थित ईदगाह पर ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। ग्रामीण क्षेत्र से भी मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed