फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Effect of reduction in power generation, 60 power stations affected

बिजली उत्पादन में कमीं से देहात प्रभावित, त्योहारी सीजन में हो रही विद्युत कटौती

Mon, 11 Oct 2021 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Effect of reduction in power generation, 60 power stations affected
फिरोजाबाद। कोयले की कमी से बिजली उत्पादन पर पड़ रहे असर से जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित है। देहात क्षेत्रों में शाम को चार घंटे की विद्युत कटौती की जा रही है। बिजली पर्याप्त न मिलने के कारण जिले के 60 बिजलीघर प्रभावित हैं। त्योहारी सीजन में हो रही विद्युत कटौती से व्यापारी परेशान हैं। सबसे ज्यादा विद्युत उपयोग शाम छह से रात नौ बजे तक होता है। इसलिए विद्युत विभाग शाम को चार घंटे की विद्युत कटौती कर रहा है।
विज्ञापन

कई इलाकों में रात नौ से 12 बजे तक विद्युत कटौती हो रही है। देहात क्षेत्रों में बमुश्किल 15 से 17 घंटे ही विद्युत आपूर्ति मिल पा रही है। दिन में भी थोड़ी-थोड़ी देर के लिए विद्युत सप्लाई को बंद किया जा रहा है। विद्युत कटौती में उपभोक्ताओं का हाल बेहाल हो रहा है। गर्मी से लोग परेशान हैं। लोग सोने के लिए छतों पर जा रहे हैं तो मच्छर अधिक होने के कारण डेंगू का डर भी लोगों को सता रहा है। व्यापारी भी परेशान हैं। क्योंकि त्योहार का सीजन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

शहर की भी प्रभावित होगी सप्लाई
विभागीय लोगों के मुताबिक आने वाले दिनों में देहात क्षेत्रों में कटौती और बढ़ जाएगी। उत्पादन प्रभावित रहा तो शहरी क्षेत्र में भी विद्युत सप्लाई प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed