फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   effect of close market in morning

बीती रात हुईं चर्चाओं के बीच बाजार बंदी का सुबह दिखा पूरा असर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
effect of close market in morning
फिरोजाबाद। बीती देर रात आज पूर्णतः बाजार बंद होने की चर्चाओं को लेकर काफी देर तक कोई अधिकारिक पुष्टि न होने पर लोग भ्रमित रहे, हालांकि थाना दक्षिण पुलिस द्वारा एनाउसिंग होती रही। बताया गया कि देर रात यह स्पष्ट हो गया कि बाजार पूर्णतः बंद रहेगा। नगर निगम द्वारा गली मोहल्लों में सब्जी एवं खाद्य सामग्री की व्यवस्था करायी जाएगी। सब्जी, दूध वाले, मेडिकल स्टोर, बैंक, राशन डीलर की दुकानें खुलने की बात कही गयी। हालांकि आज सुबह इस बंदी का असर शहर में जगह-जगह दिखाई दिया। जहां सुहागनगर अंदर वाले बाजार की स्थिति सन्नाटे भरी रही तो वहां सुहागनगर चौकी इंचार्ज द्वारा गंभीरता से चेकिंग की गयी। इसके अलावा सुहागनगर चैराहा, जैन मंदिर चौराहा तो सुभाष तिराहा के दोनों बैरियर प्वाइंटस पर थाना उत्तर एवं दक्षिण चौकी इंचार्ज द्वारा भी गंभीरता से चेकिंग की जाती रही। फिलहाल अचानक से हुई बाजार बंदी को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरी सख्ती बरती है और आते जाते वाहन चालकों को भी बहुत ज्यादा ही जरूरी कार्य होने पर निकलने दिया जा रहा है वरना चालान कर वापस लौटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed