फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   education,teacher,bsa,B.ED,Sit

बर्खास्त हुए फर्जी शिक्षकों पर मेहरबानी, नहीं दर्ज कराई एफआईआर

Fri, 12 Mar 2021 06:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
education,teacher,bsa,B.ED,Sit
फिरोजाबाद। बीएड की जाली अंकतालिका पर वर्षों से नौकरी कर रहे बर्खास्त शिक्षकों से शिक्षाधिकारियों का मोह नहीं छूट रहा है। फर्जी डिग्री वाले इन शिक्षकों पर एबीएसए की मेहरबानी बर्खास्तगी के बाद भी कायम है। एक तरफ बर्खास्त शिक्षक हाईकोर्ट में जाकर स्टे लाने की तैयारियों में जुटे हैं। इधर, एबीएसए आदेश के पांच दिन बाद भी एफआईआर नहीं करा सके हैं।
विज्ञापन

एसआईटी जांच में फर्जी डिग्री हासिल कर जनपद में नौकरी करने वाले कुल 107 शिक्षक बर्खास्त किए जा चुके हैं। इनमें 57 शिक्षकों को आठ मार्च को बर्खास्त किया गया था। इन पर तीन दिन में एफआईआर दर्ज कराने के आदेश एबीएसए को दिए थे। लेकिन एबीएसए फर्जी शिक्षकों को राहत देने के लिए एफआईआर दर्ज कराने से बच रहे हैं। पांच दिन बाद भी एफआईआर नहीं हो सकी। एक एबीएसए अवकाश पर चले गए। वहीं, दो अन्य एबीएसए अन्य कार्यों की व्यस्तता बताकर एफआईआर कराने से बचते रहे।
विज्ञापन

पूर्व में भी बर्खास्त हुए कई शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज नहीं हुई। एबीएसए एफआईआर कराने में देरी करते रहे। इतने समय में शिक्षक इलाहाबाद हाईकोर्ट से स्टे ले आए थे। अभी भी कई शिक्षक सुप्रीम कोर्ट में मामला ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसी तरह कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में संध्या द्विवेदी प्रकरण में एफआईआर कराने के नाम पर जिला समन्वयक और एबीएसए अवकाश लेकर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बर्खास्त हुए फर्जी शिक्षकों पर एफआईआर कराने के आदेश दिए गए हैं। हम एबीएसए को निर्देश देंगे कि जल्द एफआईआर दर्ज कराकर उसकी प्रतिलिपि कार्यालय में जमा करा दें। -डॉ. अरविंद पाठक, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed