फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Education friends continue hunger strike

शिक्षा मित्रों की भूख हड़ताल जारी

Tue, 02 May 2017 04:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Tue, 02 May 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
Education friends continue hunger strike
शिक्षामित्रों की भूख हड़ताल जारी रही।
आदर्श शिक्षा सहायक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा शुरू की गई भूख हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा कि अल्प मानदेय में 16 वर्ष से काम कराने के बाद भी प्रदेश सरकार ने कोई भी ठोस निर्णय नहीं लिया। प्राथमिक शिक्षक संघ सहित जिले के कई संगठनों ने आंदोलन का समर्थन किया।
विज्ञापन

आदर्श शिक्षा सहायक वेलफेयर एसोसिएशन के निर्देशन में विकास भवन प्रांगण में आहूत शिक्षामित्रों की भूख हड़ताल में जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार से समान कार्य के समान वेतन देना चाहिए। उन्होंने कहा हमारी मांगों के प्रति प्रदेश सरकार ने गंभीर नहीं है। मंगलवार को जिला उपाध्यक्ष रहीसपाल सिंह यादव, ओमकार सिंह, योगेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, सुधा यादव, नीलम यादव, धीरेंद्र कुमार, सायरा बानो, राजेश कुमार, अजयवीर सिंह, राजकुमार और मुकेश बाबू आदि ने भूख हड़ताल की। रहीसपाल सिंह ने कहा कि शिक्षामित्र सरकार की अनदेखी के कारण सर्दी में ठिठुरते भूख हड़ताल को बाध्य हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शौर्यदेव मणि यादव, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष लटूरी सिंह, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रेम प्रकाश कुशवाह, दूरस्थ बीटीसी संघ के नीरज चौहान, नागेंद्र प्रताप सिंह ने आंदोलन को समर्थन दिया। प्रदर्शन में नरेंद्र सिंह, विनय कुमार, शिवराज सिंह जगदीश चंद्र, मीरा देवी, सुनीता देवी, आरती देवी, राघवेंद्र सिंह, अनिल पचौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed