फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   education

लगातार अनुपस्थित दो शिक्षक-दो अनुदेशकों की सेवाएं समाप्त

Sat, 19 Oct 2019 07:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
education
फिरोजाबाद। बिना किसी सूचना के लगातार अनुपस्थित चल रहे दो शिक्षकों और अनुदेशकों की सेवा समाप्त कर दी गई। यह सभी अनुदेशक एवं शिक्षक एका ब्लाक के हैं। एबीएसए की आख्या के बाद बीएसए अरविंद पाठक ने कार्रवाई की है। एका ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय तेजपुर में तैनात सहायक अध्यापक रवि गोयल लंबे समय से अनुपस्थित थे। लिखित में कोई अवकाश का प्रार्थना पत्र भी नहीं दिया गया था। वहीं, प्राथमिक विद्यालय गनेश नगरिया में तैनात शिक्षिका ब्रिजेश यादव भी अनुपस्थित थीं।
विज्ञापन

नोटिस दिए जाने के बाद भी शिक्षकों द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। एबीएसए की आख्या पर बीएसए ने दोनो शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय पाढ़म एका में अनुदेशक अशुलता और उच्च प्राथमिक विद्यालय चिडरई एका में तैनात रूबी की भी सेवा समाप्त कर दी गई हैं। बीएसए अरविंद पाठक ने बताया कि यह शिक्षक एवं अनुदेशक लंबे समय से अनुपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed