{"_id":"66ca3b11782edb30cb09dda6","slug":"e-rickshaw-found-charging-with-stolen-electricity-case-against-nine-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-132002-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: चोरी की बिजली से चार्ज होते मिले ई रिक्शा, नौ के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: चोरी की बिजली से चार्ज होते मिले ई रिक्शा, नौ के खिलाफ मुकदमा
Sun, 25 Aug 2024 01:27 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 25 Aug 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विद्युत चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। विद्युत चोरों को पकड़े जाने का भी भय नहीं हैं। शनिवार को कोटला रोड पर पुलिस चौकी के निकट चोरी की बिजली से ई-रिक्शा चार्ज होते मिले।
सुबह चार बजे एसडीओ ने पुलिस फोर्स के साथ चेकिंग कराई तो बाउंड्रीवाल के अंदर चार ई-रिक्शा चार्ज होते मिले। कर्मचारियों ने ई-रिक्शा चार्ज करने वाले उपकरण जब्त कर लिए। नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। एसडीओ धर्मवीर सिंह ने सुबह महादेव नगर, रानी नगर, ठारफूटा, कोटला रोड पर चेकिंग कराई। इस दौरान नौ घरों में लोग बंच व एलटी केबल काटकर बिजली चोरी करते पकड़े गए।
एसडीओ ने बताया कि सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त कर बिजली चोरी करने पर नौ लोगों के विरुद्ध धारा 135 व 139 में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस चौकी के पास गौरव गुप्ता द्वारा चोरी की बिजली से ई-रिक्शा चार्ज करने पर उपकरण जब्त करने के साथ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 50 हजार से अधिक बिल बकाया होने पर एक मेडिकल स्टोर व स्पेलर का कनेक्शन कटवाया है। कनेक्शन कटने के बाद मेडिकल संचालक ने 40 हजार बिल जमा करा दिया है।