{"_id":"650ddbbe6fb098a62e0ad606","slug":"e-rickshaw-banned-on-sixlane-bypass-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-5416-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सिक्सलेन बाईपास पर ई-रिक्शा प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सिक्सलेन बाईपास पर ई-रिक्शा प्रतिबंधित
Fri, 22 Sep 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ई-रिक्शा अब सिक्सलेन हाईवे पर फर्राटा नहीं भर सकेंगे। हादसों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से नई पहल की जा रही है। ई-रिक्शा को उसायनी सहित चुनिंदा स्थानों पर पुलिस पिकेट की तैनाती होगी, जिससे हाईवे पर दौड़ने वाले वाहनों की रफ्तार में यह ई-रिक्शा बाधक नहीं बन सके। इसके साथ शहर में ई-रिक्शा को नियंत्रित किया जाएगा। शहर में लगातार बढ़ते ई-रिक्शा की संख्या पुलिस प्रशासन के लिए मुसीबत बनने के साथ हादसों का कारण बनने लगी है। शहर में ई-रिक्शा की संख्या अधिक हो जाने के कारण इनका रुख सिक्सलेन की ओर होने लगे हैं। इस कारण पुलिस प्रशासन ने सिक्सलेन बाईपास पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए ई-रिक्शा को चलने पर रोक लगाने की तैयारी कर ली है। क्यों कि सिक्सलेन बाईपास पर तेज रफ्तार से दौड़ते ट्रकों, डंपर, टैंकर के साथ ही कारों के बीच ई-रिक्शा के चलने के कारण हादसे हो सकते हैं। इसी कारण पुलिस ने सिक्सलेन क्षेत्र में इनके संचालन पर रोक लगाने की तैयारी कर ली है।
शहर में जाम का कारण बने ई-रिक्शा
शहर में काफी तेजी से बढ़े ई-रिक्शा प्रमुख चौराहों पर लगने वाले जाम का कारण बन गए हैं। गांधीपार्क चौराहा,सुभाष तिराहे के साथ ही कोटला चुंगी चौराहा,जलेसर रोड चौराहा के साथ ही साथ आसफाबाद चौराहा एवं नालबंद चौराहे पर जाम ई-रिक्शा के कारण ही लगता है। सवारियों को ढोने के साथ-साथ लोडर ई-रिक्शा आ जाने के कारण भी दिक्कत है।
कागजों तक ही सीमित रहा रूट निर्धारण
ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर में काफी तेजी से बढ़ते ई-रिक्शा के कारण तत्कालीन टीआई गगन गौड़ के द्वारा रूट निर्धारण करने का काम किया था। लेकिन वर्तमान में यह रूट निर्धारण सिर्फ कागजी साबित हो रहा है। क्योंकि ई-रिक्शा मनमाने ढंग से दौ़ड़ रहे हैं।
विज्ञापन
-सिक्सलेन बाईपास पर ई-रिक्शा के कारण हादसे नहीं होने पाए इस लिहाज से हाईवे पर इनको चलने से रोका जाएगा। उसायनी सहित चुनिंदा स्थानों पर पिकेट तैनात की जाएगी। इनको रोकने के पीछे मकसद हाईवे पर हादसे रोकने का है।
सर्वेशचंद्र मिश्रा, एसपी सिटी फिरोजाबाद।