{"_id":"5dfa6f018ebc3e87e577a552","slug":"durty-water-supply-firozabad-news-agr420742027","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला पचिया में दूषित जलापूर्ति, पानी में आ रहे कीड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला पचिया में दूषित जलापूर्ति, पानी में आ रहे कीड़े
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगला पचिया में 20 दिनों से आ रहे गंदे पानी का बिरोध करते क्षेत्रीय लोग।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। नगला पचिया के बाशिंदे बीस दिन से दूषित पानी की समस्या झेल रहे हैं। समस्या का निस्तारण न होने पर क्षेत्रीय लोगों ने बुधवार को विरोध जताते हुए नाराजगी जाहिर की। लोगों का कहना है कि पानी मटमैला आ रहा है। पानी में कीडे़ भी आ रहे हैं। यदि समस्या का निदान नहीं किया तो क्षेत्र में बीमारी फैल सकती है।
नगला पचिया की करीब 10 हजार की आबादी को गंगाजल की सप्लाई दी जाती है। गंगाजल की सप्लाई देने के लिए जल निगम ने क्षेत्र में जो पाइप लाइन डाली उसमें दो स्थानों पर लीकेज है। इस लीकेज से पूरे क्षेत्र में दूषित पानी की सप्लाई के साथ कीड़े भी पहुंच रहे है। लोगों का कहना है कि पानी को अधिक समय तक बर्तन में भरकर रख लिया जाए तो पूरे घर में दुर्गंध फैलने लगती है। जिससे बीमारियों के फैलने का भी खतरा बना रहता है। लगातार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे।
पार्षद, जलकल तथा जल निगम के अधिकारियों से की थी शिकायत
क्षेत्रीय लोगों ने पार्षद और जलकल तथा जल निगम के अधिकारियों से भी शिकायत की थी। 20 दिन बीत जाने के बाद भी आज तक समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर पाइप लाइन लीकेज है वहां पर पानी की निकासी न होने के कारण जलभराव हो गया है। वह पानी पाइप लाइन में पहुंचकर पूरे क्षेत्र के पानी को दूषित करे हुए है। जिसके चलते दूषित पानी में बदबू आने के कारण उसमें कीड़े भी आ रहे है।
विज्ञापन
बिना क्लोरीन के मिल रही है सप्लाई
क्षेत्रीय पार्षद फूलमाला राठौर के प्रतिनिधि सतीश राठौर का कहना है कि डोजर टूट जाने के कारण क्षेत्र में बिना क्लोरीन के पानी की सप्लाई की जा रही है। जिससे कभी भी कोई गंभीर बीमारी भी फैल सकती है। जिसकी जानकारी जलकल और जल निगम के अधिकारियों को दी जा चुकी है। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
लीकेज की जानकारी मिलने पर टीम को भेजा गया है। पाइप लाइन को ठीक कराने के साथ ही जल निगम को भी अवगत करा दिया गया है। लीकेज को ठीक कराया जा रहा है।
चंदन सिंह - एक्सईएन जलकल विभाग