फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   During checking, connections of 35 defaulters were cut, protest took place in Panigaon

Firozabad News: चेकिंग में 35 बकाएदारों के कनेक्शन काटे, पानीगांव में हुआ विरोध

Mon, 18 Aug 2025 05:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 18 Aug 2025 05:50 PM IST
विज्ञापन
During checking, connections of 35 defaulters were cut, protest took place in Panigaon
सांकेतिक 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। बिजली विभाग ने बकाएदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मुइर्द्दीनपुर, टापाखुर्द और पानीगांव में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुल 35 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए। टीम ने उन उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी चेक किए, जिन्हें पूर्व में बकाया न चुकाने के कारण काटा गया था, लेकिन उन्होंने अब तक बिल जमा नहीं किया।
चेकिंग अभियान का नेतृत्व एई मीटर विकास राठौड़ और जेई कयामुद्दीन ने किया। पानीगांव में कुछ उपभोक्ताओं ने विरोध भी जताया, लेकिन जेई कयामुद्दीन ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और स्थिति को शांत कराया। इसके बाद कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रही। जेई का कहना है कि बकाया जमा न करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग की अपील है कि उपभोक्ता समय से बिल जमा करें, ताकि ऐसी कार्रवाई से बचा जा सके।
विज्ञापन





एमजी कॉलेज के पास नहीं आई बिजली
फिरोजाबाद। एमजी कॉलेज के आसपास क्षेत्र में सुबह से दोपहर तक विद्युत सप्लाई बाधित रही। उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। कॉलेज में छात्राओं को उमस भरी गर्मी में परेशानी हुई। एक्सईएन कालीचरन का कहना है कि कॉलेज परिसर के अंदर से ही केबिल खराब होने की जानकारी हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed