फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   During abortion, the woman's intestine and uterus were cut, her condition deteriorated.

डॉक्टर नहीं हैवान: गर्भपात के दौरान काट दी महिला की आंत, हालत बिगड़ी तो भी रहे शांत; परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 30 Sep 2023 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 30 Sep 2023 10:51 PM IST
सार

प्राइवेट चिकित्सक के पास गर्भपात कराने आई महिला की तबीयत बिगड़ गई। स्वजनों ने आंत काटने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। महिला का आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
During abortion, the woman's intestine and uterus were cut, her condition deteriorated.
doctor - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में प्राइवेट अस्पताल में गर्भवती महिला का गर्भपात करने के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत देख परिजन उसे आगरा ले गए। आगरा में चिकित्सकों ने महिला की आंत व बच्चेदानी कटने की जानकारी देते हुए ऑपरेशन किया है। गुस्साए परिजन ने शाम को मोहम्म्दाबाद स्थित अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कराया है। थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव जारखी निवासी प्रबल प्रताप सिंह ने पत्नी चांदनी यादव को बुधवार दोपहर गर्भपात के लिए गांव मोहम्मदाबाद स्थित गोपीराम अस्पताल में भर्ती कराया था। पति का आरोप है कि गर्भपात के लिए डाॅ. रोहित चक ने तीन हजार रुपये जमा कराए थे। इसके एक घंटे में गर्भपात कर उसकी पत्नी को घर भेज दिया गया था। इस दौरान रक्तस्राव होने पर उसने डाॅक्टर को बताया तो डाॅक्टर ने दवा लिख दी थी।
विज्ञापन


दवा से भी रक्तस्राव बंद नहीं हुआ तथा पत्नी की हालत बिगड़ने लगी। तब परिजन उसे दोबारा अस्पताल लेकर आए। तब डाॅक्टर ने दवा बदलकर दे दी और उन्हें फिर से घर भेज दिया। घर जाकर हालत गंभीर देख परिजन उसे आगरा के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डाक्टरों ने आंत व बच्चेदानी कटी होने की जानकारी दी। आनन-फानन महिला का ऑपरेशन किया गया। आगरा अस्पताल में महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन


शनिवार शाम परिजन मोहम्मदाबाद स्थित अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने डाॅक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा कर दिया। हंगामा होता देख अस्पतालकर्मी मौके से भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजन को कार्रवाई का भरोसा देकर उन्हें शांत किया। प्रबल प्रताप ने डाॅक्टर व अन्य कर्मचारियों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रसूता की बच्चेदानी निकालने पर 10 दिन पूर्व भी हुआ था हंगामा
मोहम्मदाबाद स्थित इस अस्पताल पर यह पहला मामला नहीं है, जहां परिजन ने मरीज का गलत ऑपरेशन किए जाने को लेकर हंगामा किया हो। 21 सितंबर को भी गांव चंडिका निवासी प्रसूता नीलम के प्रसव के दौरान बच्चेदानी निकालने को लेकर परिजन ने हंगामा किया था।


गोपीनाथ हॉस्पीटल के  डाॅ. रोहित चक ने बताया कि 'हमारे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। हमने तो महिला को ठीक घर भेजा था। आगरा जाकर परिजन ने क्या कराया, हमें जानकारी नहीं है।' वहीं थाना प्रभारी, टूंडला प्रदीप कुमार ने बताया कि हंगामा कर रहे परिजन को शांत करा दिया है। मामले से सीएमओ को अगवत कराया है। फिरोजाबाद से डाॅक्टरों की टीम आ रही है। साथ ही परिजन मामले में तहरीर दे रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

,
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed