फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Due to repairs on the tower line, electricity was cut off in 30 villages for two and a half hours

Firozabad News: टाॅवर लाइन पर मरम्मत से 30 गांवों में ढाई घंटे गुल रही बिजली

Sat, 12 Jul 2025 01:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 12 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Due to repairs on the tower line, electricity was cut off in 30 villages for two and a half hours
फिरोजाबाद। उसायनी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े तीन फीडरों पर शुक्रवार को इंसुलेटर बदले जाने से करीब ढाई घंटे तक 30 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे अन्य परेशानियों के साथ निजी नलकूप बंद रहने से किसानों की सिंचाई भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

नैपई, चनौरा और कपावली फीडर से जुड़े गांवों की आपूर्ति सुबह 10 बजे से बाधित रही। हाईटेंशन टावर लाइन पर इंसुलेटर बदलने का काम दोपहर करीब 12:30 बजे तक चला। इसके बाद आपूर्ति बहाल हुई। यूपीएसआईडीसी के अवर अभियंता कयामुद्दीन ने बताया कि लाइन मरम्मत के चलते आपूर्ति रोकी गई थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान बकाएदारों के खिलाफ विशेष अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन



बकाएदारों के खिलाफ चलाया अभियान, 35 कनेक्शन काटे
विद्युत विभाग की टीम ने टापाखुर्द, मुइउद्दीनपुर और बालाजी नगर में 10 हजार रुपये से अधिक के बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक किए। बकाया भुगतान न करने पर 35 घरों के कनेक्शन खंभे से काट दिए गए। विभागीय टीम ने ऐसे बकाएदारों को धारा 3 के तहत नोटिस भी थमाए, जिन पर 50 हजार रुपये से अधिक का बिल बकाया था। जेई कयामुद्दीन ने बताया कि बकाएदारों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत विभाग की लापरवाही से आधा गांव अंधेरे में
मक्खनपुर। विद्युत उपखंड के रूपसपुर फीडर पर तैनात विद्युत कर्मियों की लापरवाही से किरथरा मोहम्मदपुर का आधा गांव दो दिन से अंधकार में डूबा हुआ है। ग्रामीण नाथूराम राकेश कुमार, सुखबीर सिंह, विमला देवी, मुन्नी देवी, फूल सिंह, आजाद सिंह, प्रमोद कुमारी का कहना है कि शिकायत के दो दिन बीतने के बावजूद भी विद्युत व्यवस्था में सुधार न होने से लोगों में आक्रोश है। उन्होंने दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed