फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dtavli cousins ??killed in

दतावली में चचेरे भाइयों की हत्या

Tue, 17 Feb 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 17 Feb 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dtavli cousins ??killed in
 मटसेना थाना क्षेत्र के गांव दतावली में मंगलवार सुबह दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। मृतक के भतीजे ने गांव के ही पांच लोगों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं गांव में जहरीली शराब पीने से मौत होने की चर्चा है। पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



गांव दतावली निवासी मान सिंह यादव (50) पुत्र चंद्रपाल सिंह यादव और सुजान सिंह यादव पुत्र अजेंट सिंह यादव की मंगलवार सुबह करीब दस बजे अचानक तबीयत खराब हो गई। दोपहर को परिवारीजन दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।  यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर शवों को पीएम हाउस में रखवा दिया। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई हैं। परिवारीजन ग्रामीणों के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। सूचना पर थानाध्यक्ष मटसेना भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले से आलाधिकारियों को अवगत कराया। उधर, मान सिंह के भतीजे प्रदीप पुत्र इनाम सिंह द्वारा मटसेना पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि एक माह पूर्व जमीन को लेकर गांव के ही रक्षपाल पुत्र अनार सिंह पक्ष से मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन



तभी से रक्षपाल पक्ष उनसे रंजिश मानने लगा था। इसी रंजिश के चलते मंगलवार सुबह मान सिंह और सुजान सिंह को जहर दे दिया। इससे उनकी मौत हो गई। उधर, गांव में चर्चा है कि दोनों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। पुलिस ने भतीजे की तहरीर पर रक्षपाल, अरविंद, अखलेश, जयश्रीराम, जितेंद्र के खिलाफ मान सिंह और सुजान सिंह की जहर देकर हत्या किए जाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच का बिंदु होगी शराब की बात
मान सिंह और सुजान सिंह की मौत संदिग्ध है। परिवारीजन अभी शराब वाली बात से इंकार कर रहे हैं।  पीएम रिपोर्ट में यदि शराब के सेवन से मौत होना पाया जाता है तो मामले की जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी। फिलहाल पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला मटसेना थाने में दर्ज कराया गया है।
एसपी पीयूष श्रीवास्तव - एसपी

14 फरवरी को आई थी भतीजी की बारात
प्रदीप सिंह की मानें तो सुजान सिंह के बड़े भाई मास्टर सिंह की बेटी नीतूू की 14 फरवरी को बारात आई थी। तब भी रक्षपाल पक्ष ने विरोध करते हुए हंगामा करने का प्रयास किया था। लेकिन ग्रामीणों ने मामले को शांत करा दिया था।


27 अप्रैल को जानी है बेटे की बारात
मान सिंह की मौत के बाद उसके दो बेटों के सिर से पिता का साया उठ गया। बड़े बेटे रामकिशन की शादी तय हो चुकी है। 27 अप्रैल को बारात जानी है, वहीं छोटा बेटा करन सिंह अभी पढ़ रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed