{"_id":"6195499c58295f5d422bd6aa","slug":"dso-came-out-for-surprise-inspection-shops-were-closed-firozabad-news-agr514910971","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक निरीक्षण को निकलीं डीएसओ,दुकानें मिलीं बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औचक निरीक्षण को निकलीं डीएसओ,दुकानें मिलीं बंद
विज्ञापन
राशन की दुकानों को चेक करती जिला पूर्ति अधिकारी
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिलापूर्ति अधिकारी ने बुधवार को निगम क्षेत्र में संचालित एक दर्जन से अधिक सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनियमितता मिलने पर चार राशन डीलरों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब न देने पर लाइसेंस निलंबन की चेतावनी दी है।
जिलापूर्ति अधिकारी स्वीटी सिंह ने बुुधवार को निगम क्षेत्र में संचालित एक दर्जन से अधिक सस्ता गल्ला विक्रेताओं की दुकानों की जांच की। जांच के दौरान पेमेश्वर गेट क्षेत्र में संचालित मैसर्स संगीता देवी एवं सुभाष चंद्र गुप्ता की राशन दुकानें बंद मिलीं।
इसके अलावा राशन वितरण से जुड़ीं सूचनाएं दुकानों पर अंकित नहीं कराने की स्थिति मिलने पर मैसर्स रामबाबू दखल चौराहा एवं जैमनी राम सैलई को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। चारों राशन डीलरों को तीन दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है। अन्यथा की स्थिति में लाइसेंस निलंबन की चेतावनी जारी की गई है। कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी सतीश चंद्र व पूर्ति निरीक्षक भी मौके पर मौजूद रहे।