फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Drunken youth creates ruckus in Shivpuri Colony, sets house on fire

Firozabad News: शिवपुरी कॉलोनी में शराबी युवक का हंगामा, घर में लगाई आग

Fri, 23 Jan 2026 03:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 23 Jan 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Drunken youth creates ruckus in Shivpuri Colony, sets house on fire
टूंडला। नगर की शिवपुरी कॉलोनी में एक शराबी युवक ने मां की पिटाई कर दी। मां ने पड़ोसियों के घर में छिपकर जान बचाई। आक्रोशित युवक ने घर में रखी वाशिंग मशीन तोड़ दी और अन्य सामान तहस-नहस कर दिया। घर के पर्दों में आग लगा दी। बार-बार गैस सिलिंडर जलाने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

सूचना पर डायल 112 की गाड़ी आई थी, लेकिन वह भी थोड़ी देर बाद लौट गई। लोगों का कहना है कि पुलिस भी इस युवक से दूरी बना रही है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि युवक शराब पीने के बाद जैसे ही पुलिस को देखता है, वह अपना सिर जमीन पर पटकना शुरू कर देता है। खुद को चोटिल करने की उसकी इस हरकत के कारण पुलिस को उसे समझाने में परेशानी होती है। कई बार शिकायत मिली है, उसे समझाकर छोड़ा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed