{"_id":"66f2c1f1429cb6b9540d9353","slug":"drunkard-commits-suicide-by-hanging-himself-in-firozabad-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शराबी ने फंदा लगाकर दे दी जान, खेती करके पालता था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शराबी ने फंदा लगाकर दे दी जान, खेती करके पालता था परिवार
Tue, 24 Sep 2024 07:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 24 Sep 2024 07:14 PM IST
सार
सुहागनगरी में शराबी ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह खेती करके परिवार पालता था। उसको तीन बच्चे हैं। घरवालों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
शराबी ने की आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शराब पीने का लती युवक ने शराब के नशे में संदिग्ध परिस्थिति में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन ने शव को नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
मामला एका थाना क्षेत्र के सेवड़ी गांव का है। गांव निवासी बबलू (40) शराब का लती था। वह आए दिन शराब पीकर ही घर पहुंचता था।पत्नी से लड़ाई झगड़ा करता रहता था। परिजन ने बताया कि वह खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
रात के समय बबलू शराब पीकर कमरे में सो गया। सुबह बाद परिजन ने सुबह उसे फंदे से लटके देखा। इस पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, घटना को लेकर परिजन से भी पूछताछ की गई है।
विज्ञापन