फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   drunk ruffians molested girl on road In Firozabad tore uniform of inspector who reached spot

UP News: सड़क पर शराब पी रहे थे आधा दर्जन लफंगे, युवती से की गंदी हरकतें; मौके पर पहुंचे दरोगा की वर्दी फाड़ी

Mon, 21 Oct 2024 09:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Oct 2024 09:25 PM IST
सार

सुहागनगरी में सड़क पर शराब पी रहे आधा दर्जन लफंगों ने युवती से छेड़छाड़ की। मौके पर पहुंचे दरोगा की वर्दी फाड़कर भाग निकले। 

विज्ञापन
drunk ruffians molested girl on road In Firozabad tore uniform of inspector who reached spot
up police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में छह युवक रविवार रात सड़क किनारे शराब पी रहे थे। लफंगों ने शराब के नशे में राह से निकल रही किशोरी से छेड़छाड़ की। गश्त कर रहे दरोगा ने एक युवक को पकड़ने की कोशिश की तो वह धक्का-मुक्की कर भाग गया। उसने दरोगा की वर्दी भी फाड़ दी।

विज्ञापन


घटना नारखी थाना क्षेत्र के गौछ का बाग-अफोह गांव मार्ग स्थित जाटऊ के पास की है। रात करीब नौ बजे छह युवक शराब पी रहे थे। आरोप है कि इस बीच गांव की निवासी युवती उधर से गुजरी तो एक युवक उससे छेड़छाड़ करने लगा। उसकी बात को अनसुनी कर युवती चली गई। 
विज्ञापन


इस बीच कांस्टेबल पुष्पेंद्र कुमार के साथ गश्त कर रहे दरोगा अनेक भारद्वाज मौके पर आ गए। उन्होंने युवकों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और छेड़छाड़ करने पर डांट लगाई। बाकी युवक तो खिसक लिए, लेकिन एक युवक उनसे उलझ गया। इस पर दरोगा ने युवक को पकड़ लिया, लेकिन युवक स्वयं को छुड़ा कर भाग गया। इस दौरान उनकी वर्दी फट गई और स्टार टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि कुछ युवक सड़क किनारे शराब पी रहे थे। तभी उनमें आपस में कहासुनी हो गई थी। लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने सभी को डांट लगाकर भगा दिया। छेड़छाड़ और वर्दी फाड़ने का आरोप गलत है। पूरे मामले की जांच कर ली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed