फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Drinking water shortage increased due to power cut, people upset

Firozabad News: विद्युत कटौती से बढ़ी पेयजल किल्लत, लोग परेशान

Fri, 26 May 2023 09:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 26 May 2023 09:55 PM IST
विज्ञापन
Drinking water shortage increased due to power cut, people upset
विद्युत कटौती से बढ़ी पेयजल किल्लत, लोग परेशान
विज्ञापन

शिकोहाबाद। नगर में अघोषित विद्युत कटौती से पेयजल की समस्या बढ़ गई है। बिजली नहीं आने से सरकारी नलकूप नहीं चल पा रहे हैं, जिससे घरों में पेयजलापूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर के ज्यादातर हैंडपंप खराब पड़े हैं। ऐसी स्थित में लोग पेयजल के लिए भटक रहे हैं। खरीद कर पानी पीने को मजबूर हैं।

जैसे गर्मी का मौसम चरम पर आता जा रहा है। विद्युत आपूर्ति उतनी ही कम हो रही है। आलम यह है कि 24 घंटे में बमुश्किल 10 घंटे बिजली मिल पा रही है। इतना ही नहीं जब सरकारी नलकूपों से पानी आपूर्ति करने का समय होता है, उस समय सुबह-शाम दोनों पालियों में बिजली काट दी जाती है। दिन में लाइट न रहने से नलकूप नहीं चल पाते हैं, जिसकी वजह से आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। आलम यह है कि लोग सरकारी हैंडपंप तलाशते दिखाई दे रहे हैं। क्षेत्रीय जनता जहां एक तरफ गर्मी से व्याकुल है, वहीं पेयजलापूर्ति नहीं होने से परेशान है। मोहल्ला शंभूनगर के साथ ही नगर के अन्य मोहल्लों में शुक्रवार को सुबह से ही बिजली गायब रही। कुछ मिनटों के लिए आई और चली गई। अघोषित बिजली कटौती को लेकर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। लोग खरीद कर पानी पीने के लिए मजबूर हो रहे हैं। वहीं इन्वर्टर भी बैठ गए हैं। इस संबंध में एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि कुछ समस्या आ गई है। आपूर्ति बहाली के लिए स्टाफ लगा हुआ है। शीघ्र ही बिजली चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed