फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Drains not covered in Suhagnagar, railing not made

Firozabad News: सुहागनगरी में नहीं ढके नाले, न बनाई रेलिंग

Thu, 14 Dec 2023 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 14 Dec 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Drains not covered in Suhagnagar, railing not made
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में खुले नाले बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। कई हादसे होने के बाद भी नालों पर न तो रेलिंग लगाई गई और न ही उसे ढकने का काम किया गया। शायद नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे है। जबकि पूर्व में हादसे हो चुके हैं। फिरोजाबाद शहर के प्रमुख नालों की बात करें तो एक नाला डाकखाना चौराहे से लेकर सरक्यूलर रोड उर्वशी से होकर सीधे चंद्रवार गेट के पास होकर सीधे यमुना की ओर जाता है। वहीं दूसरा नाला महादेव नगर से शुुरू होकर झील की पुलिया, नगला भाऊ, हिमायूंपुर से होकर सीधे लेबर काॅलोनी से रेलवे लाइन पार करके यमुना की ओर जाता है। इसके अलावा शहरी क्षेत्र के अंदर भी करीब 70 बड़े नाले है। लेकिन कई नालों पर रेलिंग लगाने तक का काम नहीं किया गया। हाथरस व फिरोजाबाद रजवहा पर लालपुर के समीप आबादी होने के बाद रेलिंग को नहीं लगाया गया।
विज्ञापन

इसके कारण कभी भी बच्चों के गिरने से हादसा हो सकता है। इस नाले पर सैलई के पास भी रेलिंग नहीं लगाई गई। यहां भी आबादी है। हिमायूंपुर क्षेत्र में नगला पचिया के समीप नाले पर रेलिंग नहीं लगाए जाने के कारण यहां हादसा होने की प्रबल संभावना है। जलेसर रोड झील की पुलिया के समीप नाले पर रेलिंग नहीं बनाए जाने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। कभी कभार तो ई रिक्शा से लेकर टेंपों तक रेलिंग के अभाव में पलट जाते हैं। रामनगर क्षेत्र में भी नाले पर रेलिंग नहीं होने के कारण बच्चे आए दिन बच्चों के गिरने जैसे मामले संज्ञान में आते रहते हैं। सवाल एक ही आखिर नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी रेलिंग लगाने की ओर कब ध्यान देंगे, जिससे नाले में बच्चों आदि के गिरने से होने वाले हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed