फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Drains clogged with filth, mosquito infestation increasing

Firozabad News: गंदगी से अटे पड़े नाले, बढ़ रहा मच्छरों का प्रकोप

Thu, 18 Apr 2024 04:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 18 Apr 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Drains clogged with filth, mosquito infestation increasing
शिकोहाबाद। शहर में विभिन्न स्थानों पर फैली गंदगी और लगे हुए कचरे के ढेर स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ा रहे हैं। नाले से लेकर शहर के कई इलाकों में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। जिनको नगरपालिका द्वारा साफ कराने की जहमत तक नहीं उठाई जा रही है। जिसकी वजह से आमजन की परेशानियां भी बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में अभी हाल ही में नगरपालिका शिकोहाबाद की रेकिंग में सुधार हुआ था। जिसके बाद से तस्वीरें जुदा होने लगी हैं। शहर के स्टेशन रोड से लेकर शहर के वार्डों ही नहीं, बल्कि हाईवे किनारे स्थित गंगा नगर के सर्विस रोड के नालों की हालत तो गंदगी के कारण बद से बदतर हो चुकी है। नाले पूरी तरह कचरे से ढक चुके हैं। जिनसे पानी की निकासी भी मुश्किल हो चुकी है।
विज्ञापन

ऐसे में सबसे बड़ी समस्या आसपास के लोगों को होने लगी है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जिससे लोगों का रात गुजारना भी दूभर हो गया है। अभी हाल ही में जिलाधिकारी फिरोजाबाद ने भी नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी को शहर में स्वच्छता के गिरते हुए ग्राफ को सुधारने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके शहर की हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती ही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगरपालिका द्वारा शहर में सफाई कार्य के लिए 20 सफाईकर्मियों की टीम बनाई गई हैं। जिनका अलग-अलग रूट निर्धारित है। अगर कहीं सफाई नहीं हो रही है तो उसके लिए कर्मचारियों को निर्देशित कर सफाई कराई जाएगी। - सुरेन्द्र प्रताप सिंह, अधिशाषी अधिकारी, शिकोहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed