फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dowry demands not met and assaulted, report filed

Firozabad News: दहेज की मांग पूरी न होने के साथ मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 16 Nov 2025 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 16 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Dowry demands not met and assaulted, report filed
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना रजावली क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का शिकार महिला ने पति के अलावा ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता लक्ष्मी गुप्ता ने तहरीर देते कहा ससुरालीजन शादी में मिले दहेज से संतुष्ट न होकर 10 लाख रुपए दहेज की ओर मांग कर रहे थे। पीड़िता की शादी धूमधाम से सात फरवरी को हुई थी। महिला के दहेज देने में असमर्थता जताने पर पति अभिषेक गुप्ता, सास गुड्डी देवी, देवर आकाश गुप्ता, ननद शिखा अग्रवाल, राजू अग्रवाल और मंगल गर्ग और अन्य परिवारीजन ने मारपीट कर 10 लाख रुपये नहीं देने पर घर में नहीं रहने देंगे की धमकी दी।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया है 14 सितंबर 2025 को आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज कर हाथापाई और जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। विरोध करने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पीड़िता ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उसने पुनः प्रार्थना-पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, धमकी और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। थाना प्रभारी रजावली बृजकिशोर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed