फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Doctor shot at clinic, condition critical

Firozabad News: क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर को मारी गोली, हालत नाजुक

Wed, 27 May 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 27 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Doctor shot at clinic, condition critical
सांकेतिक 
नगला खंगर पुलिस ने आरोपी हमलावर को तमंचे के साथ दबोचा, पत्नी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। थाना नगला खंगर क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक सिरफिरे युवक ने बंगाली क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सक पर शराब के नशे में धुत होकर फायरिंग कर दी। सीने में गोली लगने से चिकित्सक लहूलुहान होकर कुर्सी पर ही गिर पड़े। घायल डॉक्टर को संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

मूल रूप से जनपद इटावा के थाना इकदिल क्षेत्र के रहने वाले डॉ. गौरव राय नगला खंगर क्षेत्र में बंगाली क्लीनिक चलाते हैं। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे वह रोजाना की तरह अपने क्लीनिक पर बैठकर मरीजों को देख रहे थे। तभी क्षेत्र के ही गांव मछरेला निवासी किशन शराब के नशे में धुत होकर क्लीनिक के भीतर जबरन घुस आया। डॉ. गौरव राय ने पुलिस के समक्ष आरोप है कि शराब के नशे में धुत किशन क्लीनिक के अंदर अभद्रता और उत्पात मचाने लगा। जब उसकी इस हरकत का विरोध किया और उसे बाहर जाने को कहा, तो आरोपी ने कमर से तमंचा निकाला और जान से मारने की नीयत से सीधे फायर झोंक दिया। गोली सीधे डॉ. गौरव राय के सीने के दाहिने हिस्से को पार कर गई।
विज्ञापन


गोली चलने से आसपास के बाजार में सनसनी फैल गई। डॉक्टर की पत्नी जब भागकर क्लीनिक के अंदर पहुंचीं, तो वहां का नजारा देख उनकी चीख निकल गई। डॉ. गौरव कुर्सी पर अचेत अवस्था में खून से लथपथ पड़े हुए थे। शोर मचने पर बाजार के लोग और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी की और आरोपी किशन को दबोच लिया। घायल चिकित्सक की पत्नी द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। नगला खंगर इंस्पेक्टर गिरीश कुमार ने बताया कि शराब के नशे में विवाद के बाद चिकित्सक को गोली मारने की घटना हुई है। आरोपी किशन से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed