{"_id":"6509edf923a14204bb0c4404","slug":"dms-tough-stance-on-poor-progress-of-swachh-bharat-mission-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-5188-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: स्वच्छ भारत मिशन की खराब प्रगति पर डीएम के तेवर सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: स्वच्छ भारत मिशन की खराब प्रगति पर डीएम के तेवर सख्त
Wed, 20 Sep 2023 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डीएम डा. उज्जवल कुमार ने स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की खराब प्रगति पर बीडीओ, ए़डीओ पंचायत एवं सचिवों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सभी बीडीओ एवं एडीओ पंचायत जिसा ब्लाक में तैनात है वहीं निवास करेगा। रात्रि के समय औचक जांच की जाएगी। नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीएम मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक ली। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत शौचालय,सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य,साफ-सफाई, ओडीएफ प्लस माॅडल गांव एवं ग्राम पंचायत आदि की ब्लाॅक व पंचायत वार एक-एक करके समीक्षा की। खराब प्रगति मिलने पर सभी खण्ड विकास अधिकारियों,एडीओ पंचायत व सचिवों को कड़ी फटकार लगाई। चेतावनी दी कि प्रगति ठीक नहीं होने पर उनके खिलाफ चार्जशीट लगाकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। कार्य में प्रगति लाने को एक माह का समय दिया। 15 दिन के बाद स्वयं समीक्षा करेंगे यदि प्रगति नहीं हुई तो ऐसी कार्यवाही होगी जो उन्हें याद रहेगी।
क्षेत्र में रहकर तेजी से स्वच्छता,विकास के कार्य कराए। उन्होंने कहा एडीओ पंचायत, प्रधान व सचिव आदि किसी अधिकारी का ठेकेदार व वेंडर होना पाया गया तो संबंधित के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने सभी बीडीओ,एडीओ व पंचायत सचिवों को एक-एक ग्राम पंचायत को मॉडल बनाने की हिदायत दी। सोलर लाइटें, पुस्तकालय में पुस्तकें रखी जाएं। ग्राम पंचायतें सभी मानकों पर संतृप्त होनी चाहिए। सीडीओ दीक्षा जैन, पीडी डीआरडीए प्रदीप कुमार पांडेय, डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा, जिला समाज कल्याण अधिकारी केएम सिंह, बीएसए आशीष पांडेय सहित बीडीओ, एडीओ भी थे।