{"_id":"698a2d2a1a6c88814200f304","slug":"dms-strictness-organize-camps-for-kanya-sumangala-and-old-age-pension-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-167343-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की सख्ती: कन्या सुमंगला और वृद्धावस्था पेंशन के लिए लगाएं कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की सख्ती: कन्या सुमंगला और वृद्धावस्था पेंशन के लिए लगाएं कैंप
Tue, 10 Feb 2026 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम रमेश रंजन ने अधिकारियों के पेंच सके। कहा, शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। डीएम ने वृद्धावस्था पेंशन और कन्या सुमंगला योजना के लंबित मामलों के निस्तारण के लिए विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि योजना का लक्ष्य भले ही पूरा हो गया हो, लेकिन इसमें किसी भी अपात्र या फर्जी व्यक्ति को शामिल न किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि इच्छुक लाभार्थी सीधे रजिस्ट्रार कार्यालय में जाकर अपना पंजीकरण कराएं, ताकि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कैंप लगाकर नए फॉर्म भरवाने और लंबित आवेदनों का तत्काल निस्तारण करने को कहा। सीडीओ को निर्देश दिए गए कि वे प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को इन योजनाओं की प्रगति की गहन जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
बेटियों के लिए सजग रहे प्रशासन
डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्माणाधीन बालगृह का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। वहीं, कन्या सुमंगला योजना के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से विशेष शिविर लगाने पर जोर दिया, ताकि कोई भी पात्र बेटी आवेदन से वंचित न रहे। उन्होंने समाज से बेटियों के प्रति सोच बदलने का आह्वान भी किया। बैठक में सीडीओ शत्रोहन वैश्य, एडीएम विशुराजा, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती, प्रोबेशन अधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह और ऋषिकांत यादव सहित अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।