फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   dm, meeting, arto, absent, firozabad

बैठक में अनुपस्थित एआरटीओ से मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 09 Sep 2020 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
dm, meeting, arto, absent, firozabad
बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में समीक्षा करते डीएम चंद्र विजय सिंह। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। डीएम चंद्र विजय सिंह ने कलक्ट्रेट में बुधवार को कर-करेतर से संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। इसमें एआरटीओ गैरहाजिर रहे। उन्होंने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, उन्होंने विभिन्न विभागों को राजस्व वसूली में तेजी लाने व लक्ष्यपूर्ति समय से करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने बुधवार को कर-करेत्तर की बैठक के दौरान एआरटीओ, बिजली विभाग, व्यापार कर, एआईजी स्टांप, तहसील, वन एवं बाट-माप विभाग में राजस्व कर वसूली की समीक्षा की। इस दौरान उन्होेंने सभी विभागों को लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली पर फोकस करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

डीएम ने एआरटीओ विभाग द्वारा ओवरलोड वाहनों को पकड़ने के लिए प्रवर्तन कार्य में शिथिलता एवं राजस्व वसूली लक्ष्य के अनुसार होने पर नाराजगी जताई। डीएम ने बैठक में मौजूद सभी उपजिलाधिकारी को भू-माफिया पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम सभी तहसीलदारों को राजस्व वसूली बढ़ाने एवं ई-डिस्ट्रीक पोर्टल पर लंबित आय, जाति व निवास प्रमाण-पत्रों से जुडे प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed