{"_id":"0a37e0b8a947b86b74eef48d6a99d7cf","slug":"dm-assigned-to-the-memorandum-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम को सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 17 Jan 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव रजौरा में गिरीश हत्याकांड को लेकर अखिल भारतीय यादव महासभा ने डीएम और एसएसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि कुछ लोग आरोपियों की पैरवी कर जाति भावना को भड़काकर जातीय उन्माद फैलाने का प्रयास कर रहे है। इसको यादव महासभा बर्दाश्त नहीं करेगी।
जिला मुख्यालय पहुंचे अखिल भारतीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष भूरी सिंह यादव ने कहा कि गांव रजौरा निवासी गिरीश यादव की हत्या को करीब एक पखवाड़े का समय बीत चुका है। आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहे है। दबाव के चलते पुलिस गिरफ्तारी करने से बच रही है। ऐसे में पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। जिलाध्यक्ष ने यादव महासभा की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कुछ लोग जाति भावना को भड़काकर जातीय उन्माद फैलाने का कार्य कर रहे है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। यदि प्रशासन ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो यादव महासभा आंदोलन करेगी। इस दौरान जेपी यादव, रामवीर सिंह यादव, अनीप यादव, जितेंद्र यादव, दिनेश यादव, नौरंग यादव, सचिन यादव, देवेंद्र यादव, मनीष यादव आदि मौजूद थे।