फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   DLED 4th semester paper and response social media went viral

डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर का पेपर और जबाव सोशल मीडिया हुआ वायरल

Tue, 02 Feb 2021 08:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 08:05 PM IST
विज्ञापन
DLED 4th semester paper and response social media went viral
डीएवी इंटर कॉलेज में डीएलएड परीक्षा के दौरान गेट पर प्रवेश करते छात्र और थर्मल स्कैनिंग करते शिक? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। मंगलवार को परीक्षा के दौरान ही प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर भी एक कागज पर अंकित थे। हालांकि डायट प्राचार्य ने प्रश्नपत्र अन्य जनपद से वायरल होने की बात कही है।
विज्ञापन

चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक की पाली में चल रही थी। इसी पाली में आरंभिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठन-लेखन क्षमता का विकास विषय का प्रश्न पत्र था। परीक्षा के समय ही प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस पर बहुविकल्पीय प्रश्नों के जवाब भी अंकित थे। जब डायट प्राचार्य को पेपर लीक होने की जानकारी हुई, तो उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात किए पर्यवेक्षकों से संपर्क साधा डायट प्राचार्य के मुताबिक सभी परीक्षा केंद्रों पर स्थिति सामान्य थीं। डायट प्रबंधन ने परीक्षा की दूसरी पाली में सख्ती और बढ़ा दी। डायट प्राचार्य विमलेश विजयश्री ने एसआरके कॉलेज, दाऊदयाल कॉलेज, शिकोहाबाद के पाली इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर संपर्क कर जानकारी ली। उन्हें सभी केंद्रों पर स्थितियां सामान्य मिलीं।
विज्ञापन

शतप्रतिशत दिव्यांग ने दी परीक्षा
फिरोजाबाद। तिलक इंटर कॉलेज में एक दिव्यांग परीक्षा देने पहुंचा। दिव्यांग के पास मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय की ओर से 100 प्रतिशत दिव्यांगता का प्रमाण पत्र भी था। डायट प्राचार्य की अनुमति से यह छात्र सहयोगी के साथ परीक्षा देने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed