फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Divyang protested and submitted memorandum regarding their demands

Firozabad News: दिव्यांगों ने धरना देकर अपनी मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

Tue, 20 Dec 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Divyang protested and submitted memorandum regarding their demands
फिरोजाबाद। जसराना के रामलीला मैदान में भारतीय दिव्यांग कल्याण समिति ने दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। धरना प्रदर्शन के दौरान पहुंचे विधायक इंजीनियर सचिन यादव ने दिव्यांगों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णुकांत यादव के नेतृत्व में एक सैकड़ा से अधिक दिव्यांगों ने रामलीला मैदान में धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों को बुलंद किया। धरना प्रदर्शन में पहुंचे विधायक सचिन यादव को दिव्यांगों ने अपनी समस्यायों से अवगत कराया। दिव्यांगों ने बताया प्रमाणपत्र बनने के साथ पेंशन मिलने में काफी परेशानी आ रही है। वहीं दिव्यांगों ने आधार कार्ड बनने में आने वाली परेशानियों से भी अवगत कराया। किसी ने आवास न मिलने तो किसी ने शौचालय न बनने की शिकायत की।
विज्ञापन

विद्युत विभाग द्वारा परेशान करने की बात कही। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों से अवगत कराया। दिव्यांगों ने तहसीलदार को आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन के दौरान रामौतार शास्त्री, अजय प्रताप, विक्रम सिंह, विष्णुकांत, सुमन कुमारी, नागवती, भूपेंद्र समिति के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के साथ काफी संख्या में दिव्यांग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed