फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Divided into 13 sectors, increased highway safety

13 सेक्टरों में बांट बढ़ाई हाईवे की सुरक्षा

Thu, 04 Aug 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Thu, 04 Aug 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Divided into 13 sectors, increased highway safety
13 सेक्टरों में बांट बढ़ाई हाईवे की सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने कहा सोते मिले पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन


हाईवे पर ड्यूटी के दौरान सोने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ड्यूटी के दौरान पुलिस मुस्तैद रहती है या सोती है इसे अमर उजाला ने बुधवार के अंक में लाइव खबर में उजागर किया। खबर से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी अशोक कुमार ने कहा है कि जो पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान सोते मिले हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हाईवे पर कोई लुटे या पिटे, पुलिस तो सो रही है। इस शीर्षक से गुुरुवार के अंक में अमर उजाला ने खबर में पुलिस की सुस्ती का खुलासा किया गया था। मंगलवार की रात पुलिस का आन ड्यूटी यह हाल जानकर पुलिस के अधिकारी हैरान रह गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने अमर उजाला से कहा कि ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मियों का सोना चिंताजनक है, लेकिन जिनकी ड्यूटी नहीं थी वे चौकियों में बनी बैरक में सो सकते हैं। एसएसपी ने कहा कि कई चौकियां ऑन रिकार्ड नहीं है। जनता की मांग पर वहां पुलिस बूथ बनाए गए थे। इन बूथों को क्षेत्र के लोगों ने जगह देकर और भवन बना कर चौकियों का रूप दे दिया है। एसएसपी ने कहा कि जहां-जहां ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी सोते मिले हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि वह स्वयं भी रात को पिकेट चेक करने निकलेंगे।
विज्ञापन


लोगों ने कहा अमर उजाला ने उजागर किया सच
बुधवार को प्रकाशित अमर उजाला की खबर का हवाला देते हुए शहर के लोगों ने कहा कि अमर उजाला ने सच उजागर किया है। पुलिस यदि मुस्तैद रहे तो अपराधों पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है। शिव सेना प्रमुख राजीव शर्मा ने कहा कि अमर उजाला ने पुलिस की मुस्तैदी का स्टिंग कर सच को उजागर किया है। समाजसेवी नितेश अग्रवाल ने कहा कि पुलिस का ड्यूटी के दौरान इस तरह से सोना चिंताजनक है। अधिकारियों को ऐसे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। पंकज अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन इसी तरह से सोता रहा तो जनता कहां से चैन की नींद सो पाएगी। व्यापारी नेता बीएस गुप्ता ने कहा कि पुलिस इसी तरह सोती है तभी घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलर्ट हुई पुलिस, चला चेकिंग अभियान
सुभाष तिराहे पर पुलिस ने पकड़ी हरियाणा की शराब
पूछताछ के बाद कार सवार लोगों को पुलिस ने छोड़ा
 बुलंदशहर की घटना के बाद हाइवे की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। बुधवार रात हाईवे के प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाकर पुलिस द्वारा अधिकारियों के निर्देशन में चेकिंग की गई। इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस ने हरियाणा नंबर की कार से शराब की तीन बोतलें भी बरामद कीं। पुलिस ने कार सवार लोगों से पूछताछ कर छोड़ दिया।

हाईवे पर अपराध को रोकने के लिए बुधवार को पुलिस अलर्ट नजर आई। सुभाष तिराहे पर सीओ सिटी संजीव बाजपेयी की मौजूदगी में कोतवाल उत्तर शशिकांत शर्मा ने फोर्स के साथ वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने आगरा की ओर से आ रही हरियाणा नंबर की कार को चेक किया। कार में शराब की तीन बोतलें बरामद की गईं, जो हरियाणा ब्रांड की थी। कार सवार लोगों से पूछताछ करने के साथ ही उनको छोड़ दिया गया। वहीं रोडबेेज बसों के साथ पुलिस ने डीसीएम को चेक किया। डीसीएम में करीब 14 लोग सवार थे। युवकों की तलाशी लेने के साथ ही उनसे पूछताछ की गई। डीसीएम सवार लोगों द्वारा दी गई जानकारी पर पुलिस ने उनके नाम पते की तस्दीक कराई तो सही पाए गए। इस पर पुलिस ने उनको छोड़ दिया। वहीं जसराना थाना क्षेत्र से ट्रक लूट कर भागे बदमाशों की घेराबंदी कर शिकोहाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उधर जिला मुख्यालय की आदर्श पुलिस चौकी पर थानाध्यक्ष मटसेना और जिला मुख्यालय चौकी प्रभारी द्वारा बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने कार सवार लोगों के सामान को भी चेक किया। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार द्वारा देर रात चेकिंग का निरीक्षण करने के साथ ही थानेदारों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed