{"_id":"586a55a84f1c1b025215864c","slug":"district-hospital-will-free-check","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में होगी नि:शुल्क जांचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में होगी नि:शुल्क जांचें
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में अब होगी गंभीर रोगों की भी जांच।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गरीबों को गंभीर बीमारियों की जांच कराने के लिए अब दिल्ली, आगरा के चक्कर नहीं लगाने होेंगे। अब जांच की बेहतर सुविधा जिला अस्पताल में उपलब्ध होगी और यह नि:शुल्क की जाएगी। शासन ने प्राइवेट संस्था से अनुमोदन कर जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।
यूं तो जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध हैं लेकिन जांचों के लिए मरीजों को आगरा और दिल्ली रेफर कर दिया जाता था। इस समस्या के निराकरण के लिए अब जिला अस्पताल में सुविधा प्रदान की गई है। अब प्रत्येक गंभीर बीमारी की जांच नि:शुल्क जिला अस्पताल में होगी। शासन ने चंदन हेल्थकेयर लिमिटेड को जांच के लिए अनुमोदन दिया है। करीब दो सौ जांचें निशुल्क की जाएंगी। हालांकि यह संस्था उन्हीं मरीजों की जांच करेगी, जो मरीज सरकारी अस्पतालों में इलाज कराते हो। उम्मीद है कि जल्द ही प्राइवेट अस्पतालों में इलाल कराने वाले मरीजों को भी सुविधा मिलेगी। ये संस्था सैंपल लेकर प्रतिदिन लखनऊ भेजती है और अगले दिन आनलाइन रिपोर्ट मरीजों को उपलब्ध हो जाएगी। इसके बाद जल्द इलाज उपलब्ध होगा।
ये प्रमुख जांच होंगी
थायराइड, लिपिड प्रोफाइल (शुगर की तीन माह की रिपोर्ट), कैंसर, डेंगू, विटामिन, एल्यूमिनियम, एचबी, फालिक एसिड आदि।
जांच के लिए आईडी प्रूफ जरूरी
आधार कार्ड, बीपीएल कार्ड, पैन कार्ड, सरकारी बैंक की पासबुक, वोटर कार्ड, सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र आदि।
प्राइवेट लैब का शासन से अनुमोदन हुआ है। कुछ जांचें ऐसी हैं, जो आगरा में भी नहीं होती थी, लेकिन अब फीरोजाबाद के जिला अस्पताल में उपलब्ध हैं। इससे मरीजों को बेहतर इलाज उपब्ध होगा।
विज्ञापन
अजय अग्रवाल, सीएमएस
जिला अस्पताल