फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dissatisfied councillors went to Lucknow to complain, returned empty handed under the surveillance of khaki

Firozabad News: लखनऊ शिकायत करने गए असंतुष्ट पार्षद, खाकी की निगरानी में लौटे बैरंग

Fri, 29 Aug 2025 02:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 29 Aug 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Dissatisfied councillors went to Lucknow to complain, returned empty handed under the surveillance of khaki
फिरोजाबाद। शहर के विकास के लिए चुने गए नगर निगम पार्षद व्यक्तिगत व पार्टीबंदी के मकड़जाल में उलझ गए हैं। आपसी पेशबंदी के चलते कुछ पार्षद बुधवार शाम को लखनऊ जा पहुंचे। इसमें एक महिला पार्षद बृहस्पतिवार को विधानसभा के बाहर मुंडन कराने वाली थी। इसके साथ ही अन्य पार्षद नगर विकास मंत्रालय में अफसरों के भ्रष्टाचार व कमीशनखोरी की शिकायत करने वाले थे। जैसे ही इसकी भनक शहर के नेताओं को चली इसके बाद थाना थाना दक्षिण पुलिस लखनऊ में होटल में पहुंच गई। पुलिस के तेवर को देख पार्षदों ने शिकायत व मुंडन कराने की मंशा धरी रह गई। देर शाम सभी को वापस भेजा गया।
विज्ञापन

सत्ता व विपक्षी खेमा से जुड़े कुछ पार्षद लंबे समय से निगम प्रशासन को निशाना बनाए हुए हैं। कुछ समय से निगम बोर्ड व कार्यकारिणी बैठक में भी हंगामा व नारेबाजी जैसी स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। कुछ दिन से चल रही रस्साकसी के बीच बुधवार को नया घटनाक्रम सामने आया। गुपचुप रुप से बुधवार को असंतुष्ठ खेमें के आठ पार्षदों का एक दल प्रदर्शन के इरादे से लखनऊ पहुंच गया। लखनऊ में बृहस्पतिवार को इसमें एक महिला पार्षद को मुंडन कराने की बात भी कही गई। लेकिन एक पार्षद ने यह सूचना गोपनीय तरह से लीक कर भाजपा महापौर व उनके प्रतिनिधि को खास बनने के चक्कर में दे दी। बकायदा जिस होटल में वह ठहरे हैं, उसकी लोकेशन भी सेंड कर दी। जबकि एक अन्य पार्षद ने शहर के एक बड़े जनप्रतिनिधि को इसकी जानकारी दी। वैसे ही भाजपा के अंदरखाने में हचलल तेज हो गई। थाना दक्षिण पुलिस शाम को रवाना हो गई। पुलिस ने पार्षदों को रोका। कई पार्षदों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को भी याद दिला दी। इसके बाद पार्षदों के तेवर खुद ढीले पड़ गए। सभी को पुलिस लखनऊ से फिरोजाबाद निगरानी में लेकर आई। देर शाम बृहस्पतिवार को सभी को घर भेजा गया। थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आठ पार्षदों को लखनऊ ले समझाकर लाया गया है। वह लोग प्रदर्शन करने गए थे।
विज्ञापन



लौटते ही बदले सभी के सुर
पार्षद अजय गुप्ता ने बताया कि उन्हें पार्षद मुनेंद्र यादव व राजेश शंखवार द्वारा महिला पार्षद ऊषा शंखवार को लखनऊ में प्रदर्शन व मुंडन के लिए ले जाने की सूचना मिली थी। मैं भी लखनऊ गया था, लेकिन मैं दूसरी गाड़ी से गया था। कुछ समाजवादी पार्टी से अंदरखाने में जुड़े पार्षद भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए साजिश रच रहे है। उन्होंने ही इसकी सूचना उन्होंने महापौर व जनप्रतिनिधियों को दी। वहीं पार्षद मुनेंद्र यादव का कहना है कि हमारी निगम में व्याप्त अनियमितता को समाप्त करने की मांग है। जिसे पूरा नहीं किया जा रहा है। हम अपनी बात लखनऊ में बड़े अफसरों को बताने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed