{"_id":"6730f1a224cba774ec0419be","slug":"dispute-between-two-parties-regarding-plot-12-rounds-fired-woman-shotdispute-between-two-parties-regarding-plot-12-rounds-fired-woman-shot-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-136841-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: प्लॉट को लेकर दो पक्षों में विवाद, 12 राउंड फायरिंग, महिला को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: प्लॉट को लेकर दो पक्षों में विवाद, 12 राउंड फायरिंग, महिला को लगी गोली
Sun, 10 Nov 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में प्लॉट के दाखिला खारिज को लेकर पिछले काफी दिनों से चला आ रहा विवाद रविवार को भड़क गया। आपसी पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में गालीगलौज के बाद जमकर मारपीट हुई। इसके बाद दोनों ओर से करीब 12 राउंड फायरिंग की गई। जिसमें एक महिला के कंधे में गोली लगी है। पुलिस एक युवक को थाने ला रही थी। जो गाड़ी से उतरकर भाग गया।
गांव चमरौली निवासी संजू ने कुछ समय पहले गांव के ही छत्रपाल से एक प्लॉट खरीदा था। जिसके दाखिल खारिज को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। रविवार को दोनों पक्षों के लोग पंचायत लेकर बैठ गए। जिसमें दोनों की ओर से गरमा-गर्मी हो गई। गालीगलौज के साथ मारपीट और पथराव होने लगा। दोनों पक्षों के लोगों ने जमकर फायरिंग की। ग्रामीणों का कहना था कि करीब 12 राउंड फायरिंग की गई है।
फायरिंग के दौरान अपने मकान की छत पर खड़ी स्नेहलता के कंधे में गोली लग गई। वह अचेत होकर जमीन पर गिर गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मय फोर्स के मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने पर आरोपी भाग खड़े हुए। जानकारी के अनुसार छत्रपाल के बेटे मुलायम सिंह का रिश्तेदार सिरसागंज के खितौली निवासी अनुज को पुलिस अपनी गाड़ी में बैठाकर थाने ला रही थी, लेकिन जेबड़ा तिराहे पर खड़ी की रफ्तार हल्की होने पर वह गाड़ी से उतरकर भाग गया।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे पकड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस की पकड़ में न आ सका। थाना प्रभारी ने बताया कि जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसमें कुछ राउंड फायरिंग भी हुई। जिसमें एक महिला घायल हो गई। पूर्व प्रधान की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।