फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   dispute between SP and independent candidate during voting in civic elections in Firozabad

Firozabad Nikay Chunav: सपा-निर्दलीय प्रत्याशी के बीच विवाद, मतदाताओं की पर्चियां फाड़ीं; पुलिस ने फटकारी लाठी

Thu, 04 May 2023 08:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 May 2023 08:56 PM IST
सार

Firozabad Nikay Chunav: मतदान के बीच सपा और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच विवाद हो गया। इस दौरान मतदाताओं की पर्चियां फाड़दी गईं। इस पर पुलिस ने लाठी फटकारी तो मामला कंट्रोल हो गया।

विज्ञापन
dispute between SP and independent candidate during voting in civic elections in Firozabad
Firozabad: सपा प्रत्यासी के बस्ते पर बिखरीं पड़ीं मतदाता सूची की प्रतियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मतदान के दौरान वार्ड संख्या 63 मोहल्ला छपरिया में के मतदान केंद्र फौरन सिंह शांति देवी इंटर कॉलेज पर सपा और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों में विवाद हो गया। सपा समर्थकों का आरोप है कि निर्दलीय प्रत्याशी ने उनके हाथ में लगी मतदाता पर्चियों को फाड़ दिया। मौके पर पहुंची थाना रसूलपुर पुलिस ने लाठी फटकार कर दोनों पक्षों को तितर-बितर किया।

विज्ञापन

फौरन सिंह-शांति देवी इंटर कॉलेज मतदान केंद्र का मामला 

घटना बृहस्पतिवार करीब साढ़े दस बजे की है। वार्ड संख्या 63 मोहल्ला छपरिया के मतदाताओं को मतदान के लिए फौरन सिंह-शांति देवी इंटर कॉलेज को मतदान केंद्र बनाया गया था। सपा प्रत्याशी रिजवान के समर्थकों व पोलिंग एजेंट का निर्दलीय प्रत्याशी पवन कुमार के समर्थकों से विवाद हो गया। 

विज्ञापन

हंगामा करने वालों में भगदड़ मच गई

मतदान पर्ची को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोप है कि निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों ने मतदान करने आए लोगों के हाथ से मतदान पर्ची छीन लीं। इसके बाद फाड़ कर फेंक दी। हंगामा बढ़ा तो थाना रसूलपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख हंगामा करने वाले लोगों में भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान कई बुजुर्ग मतदाता चुटहिल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed