फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Disabled girl drowns in pond under suspicious circumstances

UP: संदिग्ध परिस्थिति में मासूम की माैत...घर में सो रही दिव्यांग हुई लापता, फिर पोखर में मिली लाश

Mon, 29 Sep 2025 06:27 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 29 Sep 2025 06:27 PM IST
सार

बच्ची के माैत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार बच्ची चल नहीं सकती थी। ऐसे में पुलिस ये पता लगाने में जुटी है रात के अंधेरे में दिव्यांग बच्ची पोखर तक कैसे पहुंची।
 

विज्ञापन
Disabled girl drowns in pond under suspicious circumstances
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र के नगला सुंदर गांव में रविवार रात एक 10 वर्षीय दिव्यांग बच्ची की पोखर में डूबने से मौत हो गई। सोमवार दोपहर जब बच्ची का शव पोखर के पानी में उतराता हुआ मिला, तब जाकर परिजनों को इस घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


नगला सुंदर के डेरा बंजारा, खगरई निवासी जान मोहम्मद की 10 वर्षीय बेटी शायना पैर से दिव्यांग थी और चल नहीं पाती थी। जान मोहम्मद के अनुसार शायना रविवार रात को अपने घर में सो रही थी। देर रात करीब 1 बजे जब परिजनों की नींद खुली, तो बच्ची को चारपाई पर नहीं पाया। इसके बाद परिजनों ने शायना की तलाश शुरू कर दी। सोमवार सुबह भी बच्ची को आसपास के गांवों में खोजा गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


 

सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे गांव के लोगों ने घर के पास स्थित पोखर (तालाब) में शायना का शव उतराता हुआ देखा। शव फूल चुका था। यह खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। शायना के चाचा इस्लाम ने बताया कि वह दिव्यांग होने के कारण चल नहीं पाती थी। सूचना मिलते ही नारखी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोखर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया। सीओ टूंडला अमरीश कुमार ने बताया कि पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रात के अंधेरे में दिव्यांग बच्ची पोखर तक कैसे पहुंची।

कहीं कुछ गलत तो नहीं हुआ
दिव्यांग बच्ची के संदिग्ध परिस्थिति में डूबने के कारण गांव में हलचल मची हुई है। परिजन शक जता रहे हैं कि कहीं बच्ची के साथ कुछ गलत तो नहीं हुआ। बच्ची रात में सोते समय आखिर कैसे गायब हुई। वह चल फिर नहीं पाती थी तो उसे वहां तक कौन ले गया। परिजनों के मन में बच्ची के साथ कुछ गलत होने के भी सवाल कौंध रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed