{"_id":"6817a709014c72674d0de79b","slug":"dinesh-became-the-president-of-retired-employees-union-and-vijendra-became-the-district-minister-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-147649-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के दिनेश अध्यक्ष और विजेंद्र जिला मंत्री बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के दिनेश अध्यक्ष और विजेंद्र जिला मंत्री बने
Sun, 04 May 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 04 May 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत्त कर्मचारी के अधिवेशन में मौजूद सीडीओ शत्रोहन वैश्य,प्रांतीय पदाधिकारी। संवाद
फिरोजाबाद। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन विकास भवन सभागार में प्रांतीय अध्यक्ष अमरनाथ यादव की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। एक बार फिर दिनेश यादव को अध्यक्ष एवं विजेंद्र सिंह को मंत्री चुना गया।
विकास भवन सभागार में आयोजित अधिवेशन के मुख्य अतिथि सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने कहा यदि पेंशनर्स की कोई समस्या है तो उसका निदान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने नई टीम को बधाई दी। प्रांतीय अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहा कि पेंशनर्स को किसी भी प्रकार का तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है।
जिला विकास अधिकारी पीसी राम ने कहा कि उनके स्तर की कोई समस्या हो तो तुरंत बताएं उसका निदान किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ यादव एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष एसके मिश्रा के निर्देशन में नया चुनाव कराया गया। इसमें सर्वसम्मति से दिनेश यादव को अध्यक्ष, विजेंद्र सिंह को मंत्री एवं मुश्ताक अहमद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, घनश्याम सिंह को संप्रेक्षक नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
अधिवेशन में ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव,कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाह, विजयपाल यादव, घमंडी लाल बघेल, कृपाल सिंह, नेपाल सिंह, प्रमोद शर्मा, सुखदेव सिंह, विनोद पाल, ब्रजेश उपाध्याय, विवेक यादव, केके भारद्वाज ने किया।