{"_id":"667ea0cf8c6b873eb202d842","slug":"did-dirty-work-with-a-girl-on-the-pretext-of-getting-her-a-job-made-a-video-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-127791-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नौकरी दिलाने के बहाने युवती से किया गंदा काम, बनाया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नौकरी दिलाने के बहाने युवती से किया गंदा काम, बनाया वीडियो
Fri, 28 Jun 2024 05:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:08 PM IST
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के बहाने युवती से किया गंदा काम, बनाया वीडियो
- पीड़िता ने मक्खनपुर थाने में दर्ज कराया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। खैरगढ़ निवासी युवक ने अरांव क्षेत्र के गांव की निवासी युवती को नौकरी दिलाने के बहाने मक्खनपुर के होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान वह आपत्तिजनक वीडियो बना कर उसे आए दिन ब्लैकमेल करने लगा। विरोध करने पर उसने युवती को बेरहमी से पीटा। पीड़िता ने मक्खनपुर थाने में आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी लिखवाई है।
थाना अरांव क्षेत्र के गांव की निवासी युवती ने मक्खनपुर थाने की पुलिस को बताया कि उसके वृद्ध पिता की तबीयत खराब रहने की वजह से परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। इसकी जानकारी उसने अपने मिलने वाले युवक महावीर निवासी खैरगढ़ को दी। महावीर ने उसे फाेन करके 28 मई की सुबह नौकरी दिलाने के बहाने मक्खनपुर के होटल में बुलाया। उसने कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके कुछ देर बाद वह नशे की हालत में हो गई। इसके बाद महावीर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने आपत्तिजनक वीडियाे भी मोबाइल से बना ली थी। आरोपित ने उसे धमकी दी कि यदि उसने किसी को मामले की जानकारी दी तो वह वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर देगा। इसके बाद वह आए दिन ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने लगा। 23 जून को महावीर ने उसे शिकोहाबाद में भूड़ा के पुल पर बुलाया। वह उसे होटल में ले जाने का प्रयास कर रहा था। मना करने पर उसने एक बार फिर से पीटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।