{"_id":"882fe99bceba892cbe729443281a207f","slug":"did-aap-party-activists-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 21 Jan 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
हैदराबाद में दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या मामले में आम आदमी पार्टी ने गांधी पार्क में केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान ज्ञापन देकर केंद्रीय मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक रघुनंदन दास गुप्ता ने कहा कि हैदराबाद विवि में दलित शोधार्थी रोहित वेमुला के खुदकुशी के मामले में केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय की भूमिका संदिग्ध है। रोहित पिछले कई दिनों से अपने पांच साथियों के वापसी के लिए आंदोलन कर रहा था। जिला सचिव उदयराज सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के मंत्रियों को दलित युवाओं को कोई चिंता नहीं है। धरने में केंद्रीय मंत्री के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कराए जाने एवं दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। मांग करने वालों में शीलेंद्र वर्मा, आरिफ खान, श्रीकांत, आलोक कुमार, चंद्र प्रकाश, हरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, जय प्रकाश, दुर्गेश, अनिल जैन, अवनीश, संतोष आदि मौजूद रहे। वहीं अंबेडकर बार एसोसिएशन ने बैठक कर हैदराबाद में दलित छात्र रोहित वेमुला की मौत पर शोक व्यक्त किया। वीसी के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज करने की मांग की गई। इस दौरान सत्यवीर सिंह, निरंकारी, महावीर सिंह, आजाद, रामसेवक सुमन, जयपाल सिंह, एसएन कौल, वीपी राय, बनी सिंह, हृदयराम, ब्रह्मजीत सिंह, डीपी निमेष, अवधेश सागर, बलवीर सिंह, आजाद, वीरेंद्र कुमार, नेत्रपाल आदि मौजूद रहे।