फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Diarrhea outbreak in the canthari, two hundred people sick

कंथरी में डायरिया का प्रकोप, दो सौ लोग बीमार

Mon, 22 May 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 22 May 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea outbreak in the canthari, two hundred people sick
डायरिया की सूचना पर पहुंची मेडिकल टीम।
कंथरी गांव में डायरिया ने पैर पसार लिया है। इसकी चपेट में गांव के करीब दो सौ लोग आ चुके हैं। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि दो दिन पहले गांव में शादी थी। इसमें दावत खाने के बाद से ही लोग शिकार होने शुरू हो गए। हालत खराब होने पर लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं कुछ लोग अपने घर में ही उपचार करा रहे हैं। सूचना पर सोमवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और कैंप लगाकर मरीजों को दवाएं बांटीं।
विज्ञापन

कंथरी गांव में डायरिया के चलते लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। इससे कई लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ लोग झोलाछापों के पास इलाज कराने चले गए। ग्राम प्रधान विजय सिंह ने गांव में फैली बीमारी की जानकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरांव को दी। मुख्य चिकित्साधिकारी एसके दीक्षित ने सोमवार को पीएचसी अरांव के डा. दीन दयाल के नेतृत्व में आठ सदस्यीय टीम को रवाना कर दिया। टीम ने गांव के प्राथमिक विद्यालय में कैंप लगा कर ग्रामीणों का चेकअप किया और दवाइयां बांटी। सीएमएस शिव कुमार का कहना है कि ग्रामीणों को डायरिया और डीहाईड्रेशन की शिकायत है। मौके पर कैंप लगाकर उनका इलाज किया गया। अब स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन

पानी किया चेक
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में जाकर कई घरों का पानी चेक किया। पानी की गुणवत्ता भी काफी खराब निकली। साथ ही गांव में फैली गंदगी को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। डा. महेश चंद्र ने बताया कि गांव में लगभग दो सौ मरीजों को दवाएं दी गईं हैं। गांव में सभी लोगों को क्लोरीन की गोलियां और ओआरएस घोल बांटा गया है। इसके साथ ही उल्टी, दस्त और बुखार की दवा भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed