फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Diarrhea, fever and dehydration patients were more in Jan Arogya Mela

Firozabad News: जन आरोग्य मेले में डायरिया, बुखार और डिहाइड्रेशन के मरीज रहे ज्यादा

Mon, 16 Jun 2025 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 16 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea, fever and dehydration patients were more in Jan Arogya Mela
फिरोजाबाद। भीषण गर्मी में डायरिया, बुखार, उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। रविवार को जिले के सभी 67 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए गए जन आरोग्य मेले में 2442 मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उपचार किया।
विज्ञापन

आरोग्य मेले में पहुंचे मरीजों में 1350 महिलाएं, 752 पुरुष और 340 बच्चे शामिल रहे। जन आरोग्य मेले में सुबह से ही काफी संख्या में मरीज पहुंचने लगे थे। दस्त और बुखार की दिक्कत बच्चों में ज्यादा देखी गई। एसीएमओ डॉ. पवन कुमार ने बताया इस समय गर्मी से डायरिया, उल्टी, बुखार और डिहाइड्रेशन जैसी बीमारियाें से पीड़ित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को साफ पानी पीना चाहिए। प्रदूषित खाद्य पदार्थों का प्रयोग कतई न करें। परेशानी होने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed