{"_id":"582b4e124f1c1b39298fdcea","slug":"dialysis-centers-would-be-opened-in-each-district-nadda","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर जिले में खोले जाएंगे डायलेसिस केंद्र: नड्डा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर जिले में खोले जाएंगे डायलेसिस केंद्र: नड्डा
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद
Updated Tue, 15 Nov 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि देश के 40 करोड़ बीपीएल कार्ड धारकों के लिए केंद्र सरकार स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करने जा रही है। हर जिले में डायलेसिस केंद्र भी स्थापित होंगे। मंगलवार को फीरोजाबाद में मेडिकल कालेज की आधारशिला रखने के बाद सभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को गिनाया।
जलेसर रोड पर स्टेडियम के पास 190 करोड़ की लागत से बनने वाले मेडिकल कालेज का शिलान्यास करने के बाद नड्डा ने कहा कि यह मेडिकल कालेज स्वास्थ्य के क्षेत्र में लंबी छलांग है। प्रधानमंत्री ने दो बड़ी योजनाएं तैयार की हैं। स्वास्थ्य बीमा योजना और डायलेसिस केंद्रों की स्थापना। हर जिले में पीपीपी माडल पर 8 और 16 मशीनों के डायलेसिस केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसमें बीपीएल कार्ड धारकों की मुफ्त डायलेसिस होगी। अन्य को न्यूनतम दर पर यह सुविधा मिलेगी। जिला प्रशासन से प्रस्ताव भेजने को कहा। स्वास्थ्य बीमा योजना में बीपीएल कार्ड धारकों के परिवार के सभी सदस्यों का हर साल एक-एक लाख का स्वास्थ्य बीमा किया जाएगा। परिवार में 60 साल से अधिक उम्र के जो लोग होंगे, उनका तीस हजार रुपये अधिक का बीमा होगा।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यूपी में पांच मेडिकल कालेज खोले जा रहे हैं। इसमें राज्य सरकार का भी योगदान है। विकास सभी के साथ और सहयोग होता है। मेडिकल कालेजों के लिए यूपी सरकार ने जमीन दी है और केंद्र सरकार ने पैसा। देश में 11 नए एम्स स्थापित होंगे। 150 करोड़ की लागत से गोरखपुर, झांसी, कानपुर आदि जिलों में सुपर स्पेशलिटी ब्लाक खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन
परिवार कल्याण और स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव ने जिले में सपा के विकास कार्यों को गिनाया। सांसद अक्षय यादव ने कहा कि सभी के प्रयासों से जिले को मेडिकल कालेज मिला है। नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी काम हुए हैं। पहले सात टीके लगते थे, अब टीकों की संख्या 11 कर दी है।