{"_id":"693efa85193847656606f18c","slug":"dhangar-community-children-become-doctors-engineers-and-demand-their-rights-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-163013-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: धनगर समाज के बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर बनकर मांगे अपने अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: धनगर समाज के बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर बनकर मांगे अपने अधिकार
Sun, 14 Dec 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
टूंडला के मदावली मे बैठक करते धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भंवार सिंह धनगर संगठन
- फोटो : टूंडला के मदावली मे बैठक करते धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भंवार सिंह धनगर संगठन
टूंडला। धनगर महासभा की एक जागरूकता बैठक रविवार को तहसील क्षेत्र के गांव मदावली में हुई। बैठक में समाज के लोगों को अपने हकों के अधिकार प्राप्त करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।
महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर एडवोकेट ने कहा कि बड़ी आबादी में होते हुए धनगर समाज अपने अधिकार से पूर्णतया वंचित है। उन्होंने कहा कि शासनादेश के आदेश के बावजूद धनगर अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र नहीं बनाए जा रहे हैं। धनगर समाज के बच्चे समाजसेवी, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, श्रमिक, छात्र-छात्राएं जागरूक होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करें। इसके साथ ही अपने अधिकार मांगे, तभी समाज को हक मिल सकेगा। बैठक में राजेंद्र धनगर, प्रेमदत्त धनगर, राजकुमार, रामवीर सिंह धनगर, रमेश, मुंदेश धनगर, प्रेमपाल धनगर, गीता धनगर, शशिकांत धनगर, ओमवती देवी, चंद्रावती देवी, कमला देवी उपस्थित रहे।