फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Devotees descended on Anant Chaturdashi in Jinalyon

अनंत चतुर्दशी पर जिनालयों में उमड़े भक्त

Fri, 16 Sep 2016 01:57 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Fri, 16 Sep 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Devotees descended on Anant Chaturdashi in Jinalyon
अनंत चतुर्दशी पर जिनालयों में उमड़े भक्त - फोटो : Amar Ujala
भगवान वासुपूज्य का चढ़ाया गया निर्वाण लाड़ू
विज्ञापन

अनंत चतुर्दशी पर सभी जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं में जिनालयों की वंदना करने की होड़ रहीं। विधिविधान के साथ पूजा अर्चना की गई। वहीं 12वें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य का निर्वाण लाड़ू भी चढ़ाया गया।
दशलक्षण महापर्व का गुरुवार को समापन हो गया। सुबह से ही सुहागनगरी में अहिंसा परमोधर्म: का संदेश गूंजा। सुबह से मंदिरों में विधिविधान के साथ श्रीजी का अभिषेक किया गया। श्रावक-श्राविकाओं ने विधिविधान से पूजा अर्चना की। लोग सुबह से अपने परिवार के साथ जिनालयों में दर्शन के लिए निकल पडे़। अधिकांश मंदिरों में विधिविधान के  साथ भगवान वासुपूज्य का निर्वाण लाड़ू चढ़ाया गया।  छदामीलाल जैन मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पूजा-अर्चना के लिए लोग दूर-दराज से मंदिर में पहुंचे। विभव नगर में सामूहिक पूजन किया गया। वहीं, खिड़की स्थित चंद्रप्रभु मंदिर भी सैलाब उमड़ा। जैन नगर,  गली लोहियान, नई बस्ती, घेर गोखल, नसियाजी मंदिर में भी लाड़ूू चढ़ाने एवं पूजन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। विभव नगर मंदिर में सामूहिक पूजन के बाद निर्वाण लाड़ू चढ़ाया गया।
विज्ञापन


मरसलगंज में रही भक्ति की धूम
अतिशय क्षेत्र मरसलगंज में भी अनंत चतुर्दशी पर आसपास क्षेत्रों के श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। श्रीजी का विधिविधान के साथ अभिषेक पूजन किया गया। वहीं, मंत्रोच्चारण के साथ भगवान वासुपूज्य का लाड़ू चढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने मचाया धमाल
जैन मंदिरों मेें गुरुवार को दशलक्षण पर्व का भगवान जिनेंद्र के जलाभिषेक के साथ समापन हो गया। कार्यक्रम में जैन समाज के हजारों लोगों ने भाग लिया। रात्रि में बड़े जैन मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

अनंत चतुर्दशी पर प्रात: ही मंदिरों में पूजा की गई। दोपहर तीन बजे करीब मंदिरों में जलधारा का आयोजन किया गया। वहीं गुरुवार रात बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में अध्यक्ष संतकुमार जैन, मनोज प्रकाश जैन, सुनील जैन, सुभाष जैन, मुकेश जैन, पांडेय प्रशांत जैन, सुमन प्रकाश जैन सभासद, प्रमोद जैन, जसवीर जैन, सोम प्रकाश, प्रवीन जैन, बबली जैन, कान्हा जैन, आंसू जैन, लव जैन, शानू जैन, सोना जैन गुनगुन जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed